धुरंधर ने 7वें दिन निकाली सैयारा-वॉर 2 की अकड़, बनी 2025 की 2nd Biggest Hit

Dhurandhar becomes 2nd Biggest hot of 2025: अभिनेता रणवीर सिंह की धुरंधर ने 7 दिनों के अंदर ही कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं और साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिट का खिताब अपने नाम कर लिया है। धुरंधर ने वॉर 2 और सैयारा जैसी हिट मूवीज को भी 7 दिनों में ही धूल चटा दी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो ये फिल्म आने वाले दिनों में भी कई धमाके करेगी।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Dec 12 2025, 13:57 IST
Dhurandhar ने 7 दिनों में की रिकॉर्डतोड़ कमाई, बनी 2025 की 2nd Biggest HitImage Credit : Movie Posters01 / 10

Dhurandhar ने 7 दिनों में की रिकॉर्डतोड़ कमाई, बनी 2025 की 2nd Biggest Hit

2025 Biggest Hit Movies: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को बहुत लम्बे समय से एक सुपरहिट फिल्म की तलाश थी, जो धुरंधर ने खत्म कर दी है। सिनेमाघरों में 7 दिनों का सफल पूरा कर चुकी धुरंधर पहले हफ्ते में ही साल 2025 की दूसरी बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर बन गई है। फिल्म धुरंधर ने अपनी 7 दिनों की कमाई से सैयारा, वॉर 2 और रेड 2 जैसी फिल्मों को धूल चटा दी है, जिन्होंने इस साल दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। आइए आपको इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों के बारे में बताते हैं...

छावा (Chhaava)Image Credit : Movie Posters02 / 10

छावा (Chhaava)

14 फरवरी 2025 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म छावा ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी और साल 2025 की बिगेस्ट हिट का खिताब अपने नाम कर लिया था। इस फिल्म ने अपने खाते में 600 करोड़ रुपये जोड़े थे, जो आंकड़ा अब तक कोई भी फिल्म पार नहीं कर पायी है।

धुरंधर (Dhurandhar)Image Credit : Movie Posters03 / 10

धुरंधर (Dhurandhar)

रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म धुरंधर ने सिनेमाघरों में 7 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म धुरंधर जिस तरह से कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ही कहा जा सकता है कि इसका लाइफटाइम कलेक्शन छावा से भी ज्यादा रह सकता है। फिल्म धुरंधर ने 7 दिनों में अपने खाते में 218 करोड़ रुपये जोड़े हैं।

सैयारा (Saiyaara)Image Credit : Movie Posters04 / 10

सैयारा (Saiyaara)

यशराज बैनर ने इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक ड्रामा मूवी दी है। डायरेक्टर मोहित सूरी की सैयारा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही छा गई थी और दर्शक लाइन लगाकर इसके टिकिट खरीदने लगे थे। फिल्म सैयारा का लाइफटाइम बिजनेस 337 करोड़ रुपये रहा था। इस फिल्म ने अहान पांडे और अनीत पड्डा का ब्लॉकबस्टर डेब्यू कराया था।

वॉर 2 (War 2)Image Credit : Movie Posters05 / 10

वॉर 2 (War 2)

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 साल 2025 की बहुप्रतीक्षित मूवीज में से एक थी, जिसका इंतजार पूरी दुनिया कर रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले 7 दिनों में 154 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि बाद में इसकी कमाई धीमी पड़ने लगी और ये एवरेज हिट बनकर रह गई। वॉर 2 की कुल कमाई 185 करोड़ रुपये रही थी।

कांतारा चैप्टर 1 (Kantara A Legend Chapter 1)Image Credit : Movie Posters06 / 10

कांतारा चैप्टर 1 (Kantara A Legend Chapter 1)

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 भी इस साल की बहुप्रतीक्षित मूवी थी। इस फिल्म के हिन्दी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म कांतारा ने पहले हफ्ते में 110 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

थामा (Thamma)Image Credit : Movie Posters07 / 10

थामा (Thamma)

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा से ट्रेड को बहुत सारी उम्मीदें थीं क्योंकि ये दीवाली के मौके पर रिलीज हुई थी लेकिन ये उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पायी थी। इसके बावजूद भी फिल्म थामा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 101 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

स्काई फोर्स (Sky Force)Image Credit : Movie Posters08 / 10

स्काई फोर्स (Sky Force)

अक्षय कुमार के लिए साल 2025 अच्छा रहा है। इस साल रिलीज हुई उनकी दो फिल्में हाईएस्ट फर्स्ट वीक ग्रोसर्स में शामल रही हैं। हाउसफुल 5 के साथ-साथ स्काई फोर्स भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी, जिसके दम पर इतने हिट का खिताब अपने नाम किया था। फिल्म स्काई फोर्स ने अपने पहले हफ्ते में 99 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

रेड 2 (Raid 2)Image Credit : Movie Posters09 / 10

रेड 2 (Raid 2)

अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में पहले हफ्ते में 98 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अजय देवगन को ईमानदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में देखकर दर्शक खुश हो गए थे।

सिकंदर (Sikandar)Image Credit : Movie Posters10 / 10

सिकंदर (Sikandar)

फिल्म सिकंदर सलमान खान की फ्लॉप फिल्म है, जिसने पहले हफ्ते में उम्दा कारोबार किया था। फिल्म सिकंदर ने 7 दिनों में 88.50 करोड़ रुपये कमाए थे और इस साल की बिगेस्ट फर्स्ट वीक ग्रोसर्स में अपना नाम दर्ज कराया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!