टंग ट्विस्टर शब्द या वाक्य बच्चों और बड़ों दोनों के लिए मजेदार गतिविधि हो सकता है। इन्हें रोजाना कुछ मिनट बोलने से उच्चारण पर ध्यान देने, स्पष्ट बोलने और मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने का अभ्यास किया जा सकता है।
ऐसे में यहां हम आपके लिए हिंदी के 7 टंग ट्विस्टर वाक्य लेकर आए हैं। यदि एकबार में आप इसे पढ़ लेते हैं तो हम आपको हिंदी भाषा का धुरंधर मान जाएंगे। यहां आप पढ़ सकते हैं।
खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियाँ, खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह
डाली डाली पर नजर डाली, किसी ने बुरी डाली, किसी ने अच्छी डाली, जिस डाली पर मैंने नजर डाली वो डाली किसी ने तोड़ डाली
वहीं यह वाक्य 'काली कोयल कच्चे केले की क्यारी में कूकती रही' भी काफी प्रचलित है। यदि आप इसे एकबार में पढ़ लेते हैं तो हम आपको हिंदी के मास्टर मान जाएंगे।
इसके अलावा 'चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चांदनी चौक में चांदी के चम्मच से चटनी चटाई' वाक्य भी काफी पॉपुलर है। इसे भी पढ़ने में अच्छे अच्छों की जुबान लड़खड़ा जाती है।
यह टंग ट्विस्टर वाक्य 'श्याम शरबत से शीशे का शानदार शर्बती गिलास साफ करता है' भी काफी मजेदार है। इसे पढ़ने में भी अक्सर लोगों का जुबान लड़खड़ा जाती है।