भारत के कौन से राज्य में आज भी नहीं चलती ट्रेन, फिर कैसे यहां पहुंचते हैं लोग ?

Which Indian state don't have trains: रेलवे भारत की बैकबोन यानी रीढ़ की हड्डी है। ये सबसे सस्ता और शानदार जरिया है देश के कोने-कोने तक जाने का। आज के समय लाखों लोग ट्रैन से रोजाना ट्रैवल करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी राज्य है, जहां पर रेल नहीं चलती है। फिर इस राज्य में कैसे लोग बिना ट्रेन के ट्रैवल करते हैं। चलिये बात करते हैं भारत के इस अनोखे राज्य की...

Authored by: कुसुम भट्टUpdated Apr 16 2026, 15:48 IST
किस राज्य में नहीं चलती ट्रेन ? Image Credit : IStock01 / 06

किस राज्य में नहीं चलती ट्रेन ?

देश का एक ऐसा राज्य है, जहां पर आज भी एक भी चालू रेलवे स्टेशन नहीं है। जहां देश के हर राज्य में ट्रेन चलती है, लेकिन इस राज्य में आप ट्रेन से कहीं नहीं जा सकते हैं। चलिये बताते हैं कि भारत का ये कौन सा राज्य है।

बेहद जरूरी है ये जाननाImage Credit : IStock02 / 06

बेहद जरूरी है ये जानना

कई बार रेलवे से जुड़ी ऐसी जानकारियां प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ ली जाती हैं। ऐसे में ये जान लेना बेहद जरूरी है कि भारत का ऐसा कौन सा राज्य है, जहां पर ट्रेन नहीं चलती है। ये राज्य पूर्वी हिमालय में होने के बावजूद ये अभी तक राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से ये नहीं जुड़ा है।

कौन सा राज्य ? Image Credit : IStock03 / 06

कौन सा राज्य ?

हालाँकि, इसका एक खास अपवाद भी है—एक ऐसा राज्य जहाँ अभी भी एक भी चालू रेलवे स्टेशन नहीं है। वह राज्य है सिक्किम। जो यात्री सिक्किम जाना चाहते हैं उन्हें पश्चिम बंगाल के पास के स्टेशनों जैसे कि न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी जंक्शन पर उतरना पड़ता है। यहीं से उन्हें आगे की अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ती है।

भारत का 22वां राज्य सिक्किमImage Credit : IStock04 / 06

भारत का 22वां राज्य सिक्किम

सिक्कम भारत का 22वां राज्य है, जो 16 मई 1975 को भारतीय संघ का हिस्सा बना था। यहां पर तब से लेकर आज तक कोई ट्रेन नहीं चली है। ऐसा इसलिये क्योंकि इस राज्य की भौगोलिक स्थिति ही ऐसी है।

ट्रेन चलने में क्या है चुनौती ? Image Credit : IStock05 / 06

ट्रेन चलने में क्या है चुनौती ?

सिक्किम पहाड़ी राज्य है, जहां ऊबड़ खाबड़ इलाके, गहरी ढलान और घाटियां हैं। इतना ही नहीं यहां का मौसम भी बदलता रहता है। ऐसे में ट्रैक बिछाना अपने आप में काफी चुनौती भरा काम है।

क्यों नहीं चलती यहां ट्रेनImage Credit : IStock06 / 06

क्यों नहीं चलती यहां ट्रेन

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सिक्किम में रेल नेटवर्क बनने से पर्यावरण को भारी नुकसान हो सकता है। अगर यहां पर रेल नेटवर्क बनता है तो इससे जंगली जानवरों को भारी नुकसान होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!