यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। देश के लाखों युवा यूपीएससी एग्जाम क्रैक करके अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। हालांकि, इस सफर के दौरान आने वाली बाधाओं और असफलताओं के सामने कई लोग हार मान जाते हैं। (Photo Credit: Instagram/kaushal.akshat)
ऐसे में आज हम आपको IPS अक्षत कौशल के बारे में बताएंगे, जिन्होंने यूपीएससी एग्जाम में चार बार असफल होने के बावजूद भी हार नहीं मानी और आखिर में मजबूत इच्छाशक्ति और निष्ठा से अपने सपने को पूरा किया। (Photo Credit: Instagram/kaushal.akshat)
अक्षत ने 2013 में पहली बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी लेकिन असफल रहे। इसके बाद वह दूसरे प्रयास में भी विफल रहे। इसी तरह बेहतरीन तैयारी के बावजूद भी वह तीसरे और चौथे प्रयास में भी परीक्षा क्लियर नहीं कर पाए। (Photo Credit: Instagram/kaushal.akshat)
अक्षत को लगातार चार बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में असफलता का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उनका निराश होना लाजमी था। उन्होंने यूपीएससी की तैयारी छोड़ने का फैसला कर लिया था। (Photo Credit: Instagram/kaushal.akshat)
इसी बीच अक्षत की मुलाकात कुछ दोस्तों से हुई। दोस्तों से बातचीत के बाद उन्होंने दोबारा यूपीएससी एग्जाम देने का मन बना लिया। इस फैसले पर उनके माता-पिता ने भी भरपूर सहयोग दिया। हालांकि, परीक्षा के लिए केवल 17 दिन ही बचे थे। (Photo Credit: Instagram/kaushal.akshat)
अक्षत ने इस दौरान बेजोड़ कोशिश की और चंद दिनों की तैयारी में प्रीलिम्स क्लियर कर लिया। साल 2017 के अपने पांचवें प्रयास में उन्होंने न केवल एग्जाम क्रैक किया बल्कि 55वीं रैंक हासिल कर आईपीएस भी बनें। (Photo Credit: Instagram/kaushal.akshat)
अक्षत का मानना है कि यूपीएससी एग्जाम देने से पहले इस परीक्षा को अच्छी तरह से समझना चाहिए। किसी भी विषय को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट न हों और अपनी ताकत को कमजोरी न बनने दें। (Photo Credit: Instagram/kaushal.akshat)