भारत दुनिया का चौथा सबसे रेलवे नेटवर्क है। देश का रेल नेटवर्क 67,000 किलोमीटर का है। प्रतिदिन यहां करोड़ों लोग ट्रेन में यात्रा करते हैं। देश के छोटे-बड़े रेलवे स्टेशन मिलाकर 7500 से अधिक रेलवे स्टेशन हैं, जिसमें अक्सर यात्रियों की भीड़ लगी रहती है।
दयालपुर रेलवे स्टेशन, देश एकमात्र रेलवे स्टेशन हैं, यहां हर दिन टिकट तो बिकती है, लेकिन कोई यात्रा नहीं करता है।
दयालपुर रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जोन में शामिल है। इस रेलवे स्टेशन को पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा शुरू किया गया था।
दयालपुर रेलवे स्टेशन की शुरुआत 1954 में की गई थी। उस दौरान यहां ट्रेन रुका करती थी और यात्रियों ट्रेन में यात्रा भी करते थे। लेकिन अब यहां यात्रा नहीं की जाती है।
दयालपुर रेलवे स्टेशन को 2006 में रेलवे द्वारा बंद करने का फैसला लिया गया था। रेलवे स्टेशन से यात्रियों की आवाजाही बंद होने के कारण इसे बंद किया गया था।
भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, यदि किसी रेलवे स्टेशन पर 50 से कम टिकटों की बिक्री होती है तो उसे बंद कर दिया जाता है, ताकि आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
2020 में स्थानीय लोगों के प्रयास के कारण रेलवे स्टेशन एक बार फिर शुरू किया। रेलवे स्टेशन को बंद न होने देने के लिए स्थानीय लोगों ने खुद से टिकट खरीदना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि यहां टिकट तो बिकती है, लेकिन कोई यात्रा नहीं करता है।
दयालपुर रेलवे स्टेशन को बंद होने से बचाने के लिए लोग यहां प्रतिदिन करीब 700 रुपये की टिकट खरीदते हैं, लेकिन यहां से यात्रा नहीं करते हैं। यही कारण है कि यहां केवल एक ही ट्रेन का स्टॉप रखा गया है, ताकि स्टेशन का संचालन जारी रह सके।