साउथ सिनेमा में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले थलापति विजय का असली नाम जोसफ विजय चंद्रशेखर है।
बता दें कि थलापति विजय ने अपनी स्कूली शिक्षा चेन्नई के फातिमा स्कूल, कोडंबक्कम से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने बालालोक स्कूल, विरुगंबक्कम आगे की स्कूली शिक्षा प्राप्त की। बता दें कि सुपरस्टार विजय बढ़ाई में एक एवरेज स्टूडेंट थे। क्योंकि उनका मन किताबों से अधिक एक्टिंग करने में था।
बता दें कि विजय के घर का माहौर लाइट, कैमरा और एक्शन में भरा हुआ था। क्योंकि उनके पिता एस ए चंद्रशेखर फिल्म निर्देशक हैं। बचपने से ही इस माहौल में पले-बड़े हुए विजय का झुकाव भी अभिनय और सिनेमा में था।
स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद विजय ने कॉलेज में प्रवेश लिया। उन्होंने ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त करने के लिए चेन्नई के मशहूर लोयोला कॉलेज में विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स में एडमिशन लिया। लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने कॉलेज से ड्रॉप आउट ले लिया है।
जी हां, कॉलेज में प्रवेश के बाद विजय की दिलचस्पी तेजी से फिल्मों में बढ़ने लगी। देखते ही देखते उनके जीवन में एक ऐसा समय आया जहां उन्हें दो विकल्पों में एक का चुनाव करना था। उस दौरान एक बड़ा फैसला लेते हुए उन्होंने कॉलेज से ड्रॉप आउट ले लिया।
धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया और शूटिंग शुरू हो गई। ऐसे में पढ़ाई और एक्टिंग दोनों को एक साथ चलाना मुश्किल होने लगा है। उस दौरान विजय ने एक बढ़ा फैसला लिया और एक्टिंग में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने पढ़ाई को पीछे छोड़ा और कॉलेज से ड्रॉप आउट किया।
सुपरस्टार ने एक्टिंग के लिए भले ही अपनी शिक्षा को पीछे छोड़ने का फैसला लिया था, लेकिन फिल्म जगत में उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। इस योगदान को सम्मानित करने के लिए उन्हें साल 2007 में उन्हें डॉ. एम. जी. आर शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान द्वारा मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया था।