आईपीएस ऑफिसर काम्या मिश्रा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई होम टाउन से हुई है। स्कूलिंग खत्म करने के बाद ही काम्या दिल्ली चली गईं।
काम्या मिश्रा ने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के साथ ही काम्या ने UPSC सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी थी। अपने पहले ही प्रयास में साल 2019 में सिविल सर्विस की परीक्षा दी और उन्हें सफलता मिल गई।
IPS काम्या मिश्रा का नाम देश की सबसे कम उम्र की लेडी ऑफिसर के तौर पर लिया जाता है। काम्या को UPSC में ऑल इंडिया रैंक 172 प्राप्त हुआ। वो बिहार की राजधानी पटना में बतौर ACP तैनात हुईं।
IPS काम्या मिश्रा के पति का नाम आईपीएस अवधेश सरोज है। उनके पति भी बिहार में आईपीएस हैं। वह 2021 बैच के बिहार कैडर के पुलिस अधिकारी हैं। काम्या और अवधेश ने उदयपुर में शाही अंदाज में शादी किया था।
हाल ही में 2019 बैच की आईपीएस ऑफिसर काम्या मिश्रा ने अपना इस्तीफा बिहार मुख्यालय में सौंप दिया। तेज तर्रार IPS काम्या के इस्तीफा देने के फैसले से हर कोई हैरान रह गया। हालांकि काम्या ने बताया कि वो निजी कारणों से इस पद से इस्तीफा दे रही हैं।