एक सुपरस्टार की सक्सेस के पीछे उनकी टीम का अहम योगदान होता है। इसमें मेकअप आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम डिजाइनर से लेकर हेयर ड्रेसर और कई अन्य लोग शामिल होते हैं। मगर उससे भी अहम रोल होता है मैनेजर का, जो सुपरस्टार की हर एक चीज को मैनेज करता है।
बात जब बॉलीवुड स्टार्स के मैनेजर्स की होती है तो शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी का नाम हमेशा टॉप पर आता है। पूजा ददलानी की पॉपुलैरिटी किसी भी हीरोइन से कम नहीं है। और इसकी वजह सिर्फ शाहरुख खान की मैनेजर होना नहीं बल्कि उनका समर्पण और भरोसेमंद होना भी है।
पूजा ददलानी को शाहरुख खान का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता है। बात करें उनकी पढ़ाई-लिखाई की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के बाई अवाबाई फ्रामजी पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल से पूरी की है।
इसके बाद पूजा ने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। और फिर उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में भी पढ़ाई की। पूजा ने पढ़ाई के साथ साथ अपना करियर भी शुरू कर दिया था।
पूजा कई सालों से शाहरुख खान के साथ जुड़ी हुई हैं। वे न केवल एक्टर की फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट को मैनेज करती हैं, बल्कि उनके पर्सनल कामों का भी ध्यान रखती हैं। वे एसआरके की आईपीएल टीम का भी मैनेजमेंट करती हैं।
पूजा का काम सिर्फ शाहरुख खान के प्रोफेशनल लाइफ तक ही सीमित नहीं है बल्कि वे कई बार तो उनके परिवार से जुड़े अहम फैसलों में भी शामिल होती हैं। ऐसे में उन्हें सिर्फ मैनेजर कहना भी कम ही लगता है।
पूजा की सैलरी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हर महीने वेतन के तौर पर 10 लाख रुपये मिलते हैं। 2021 में उनकी नेट वर्थ 40-50 करोड़ के बीच बताई गई थी। उन्हें बॉलीवुड की सबसे भरोसेमंद और ताकतवर मैनेजर माना जाता है।