रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। क्योंकि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने सहायक लोको पायलट पदों के हजारों पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया मई में शुरू होगी। आइए इसके बार में आपको विस्तार से बताते हैं।
रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट पदों की भर्ती देश के विभिन्न राज्यों में निकाली गई है। इस भर्ती में ALP के 11127 रिक्तियों को भरा जाएगा।
अगर आप भी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो भर्ती पदों के अनुसार, शैक्षणिक यानी एजुकेशन डिटेल्स आदि RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी RRB द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती (RRB ALP Recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 रात 11.59 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे, उसके बाद विंडो बंद हो जाएगी।
आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर जाएंगे। RRB ALP 2026 के अप्लाई नाउ के लिंक पर क्लिक करेंगे। और वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे और प्रक्रिया पूरी करेंगे।
असिस्टेंट लोको पायलट पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें पे स्केल के अनुसार, सैलरी दी जाएगी। इसमें उन्हें 19,900 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा।
भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड आदि की आवश्यकता होगी। बता दें कि फोटो आईडी पर लेटेस्ट फोटो अपडेट होना भी अनिवार्य है। इसके माध्यम से आप सफल वैरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर पाएं।