राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्तियां की हैं। दिल्ली में पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू को नया उपराज्यपाल (LG) बनाया गया है।
राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, लद्दाख और तमिलनाडु में नए चेहरे नियुक्त किए गए हैं या अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
दिल्ली में पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू को नया उपराज्यपाल (LG) बनाया गया है, जबकि लद्दाख में दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को नया LG नियुक्त किया गया है।
क्या आप जानते हैं कि राज्यपाल और उपराज्यपाल में क्या अंतर है? IAS परी बिश्नोई से भी यूपीएससी के इंटरव्यू में यह सवाल पूछा गया था। इस सवाल का जवाब जान लेना बेहद जरूरी है।
यूपीएससी सीएसई के इंटरव्यू में कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं। मगर एक सवाल है, जो आईएएस परी बिश्नोई से भी पूछा गया था और वे अटक गई थीं। परी ये सवाल सुनकर कुछ समय के लिए कन्फ्यूज हो गई थीं।
बता दें कि राज्यपाल यानी गवर्नर राज्य के लिए नियुक्त होते हैं, जबकि उपराज्यपाल यानी लेफ्टिनेंट गवर्नर केंद्र शासित प्रदेशों में नियुक्त किए जाते हैं। राज्यपाल किसी राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है। उपराज्यपाल मुख्य रूप से केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) का प्रशासक होता है।
राज्यपाल राज्य में मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद की सलाह पर कार्य करते हैं।उपराज्यपाल कई मामलों में केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार निर्णय लेते हैं।राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है, जबकि उपराज्यपाल केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासक होता है