सब टीवी पर आने वाला कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' काफी लोकप्रिय है। आइये जानते हैं कि इस सीरियल के लीड किरदार यानी जेठालाल असल जिंदगी में कितने पढ़े लिखे हैं और बाकी कास्ट का पढ़ाई लिखाई में कैसा हाल है।
जेठालाल की भूमिका में एक अलग पहचान बनाने वाले दिलीप जोशी शो में भले ही कम पढ़े-लिखे दिखाए जाते हैं लेकिन रियल लाइफ में जेठालाल ने बीसीए की डिग्री ली है।
इस शो में लंबे समय तक दया भाभी का रोल निभाने वाली दिशा वकानी ने अहमदाबाद में स्थित गुजरात कॉलेज (Gujarat College) से ड्रमैटिक आर्ट्स में ग्रेजुएशन (Graduation In Dramatic Arts) की डिग्री हासिल की है।
बापू जी का किरदार एक्टर अमित भट्ट ने रियल लाइफ में बीकॉम की डिग्री हासिल की है।
सबकी फेवरेट बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता इंग्लिश से मास्टर्स हैं। वहीं, उनके ऑनस्क्रीन पति अय्यर यानि तनुज महाशब्दे ने मरीन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रखा है।
आत्माराम भिड़े का किरदार निभाने वाले एक्टर मंदार चंदवादकर असल जिंदगी में एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वहीं उनकी ऑनस्क्रीन वाइफ माधवी (सोनालिका जोशी) ने इतिहास, फैशन डिजाइनिंग और थिएटर से बीए किया है।
टप्पू का किरदार निभा रहे राज अनादकट वर्तमान में मास मीडिया में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पोपट लाल पत्रकार यानी श्याम पाठक ने बी.कॉम कर रखा है।