कहते हैं प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती है। इस बात को साबित कर दिखाया था महाराष्ट्र के रहने वाले गजारे नीलकृष्ण नीलकुमार ने।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2025 सेशन-2 रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। एनटीए द्वारा जारी ब्रोशर के मुताबिक सेशन 2 एग्जाम का रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 तक घोषित किया जाना है।
JEE Main Session 2 Result ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक किया जा सकता है।
बता दें कि बीते साल जेईई मेन्स सेशन 2 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव के रहने वाले गजारे नीलकृष्ण नीलकुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 (JEE Main 2024 AIR 1 Gajare Nilkrishna Nirmalkumar) लाकर इतिहास रच दिया था।
महाराष्ट्र के रहने वाले गजारे नीलकृष्ण के पिता एक किसान के रूप में काम करते हैं, जबकि उनकी मां एक गृहिणी हैं।
गजारे बताते हैं कि उनके पिता को पता नहीं था कि जेईई क्या है, जब उन्होंने इसे समझाया तो वे हैरान और प्रसन्न हो गए।
बता दें कि नीलकृष्ण ने जेईई मेन्स सेशन 1 की परीक्षा में भी टॉप किया था। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा से ही जेईई और आईआईटी से बीटेक करने का फैसला कर लिया था। नीलकृष्ण ने इससे पहले 10वीं कक्षा की परीक्षा में प्रभावशाली 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।