आईआईटी, मद्रास के एक छात्र को 4.3 करोड़ रुपये सालाना सैलरी पैकेज की पेशकश की गई। इस सैलरी पैकेज में बेसिक सैलरी के अलावा, बोनस, ट्रांसफर व दूसरे फायदे या सुविधाएं भी शामिल हैं।
चयनित छात्र को हांगकांग में क्वांटिटेटिव ट्रेडर के रूप में काम करना होगा। जिस छात्र को यह प्री-प्लेसमेंट ऑफर (pre-placement offer) मिला है, वह कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग का छात्र है।
बता दें, जिस छात्र को यह ऑफर दिया गया है, वो उन कुछ लोगों में एक है, जिसने पहले इस फर्म में इंटर्नशिप की थी।
इस कॉलेज में प्लेसमेंट सत्र के पहले दिन छात्रों को 750 से ज्यादा जॉब ऑफर मिले।
ज्यादातर नौकरियां सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स, फाइनेंस, बैंकिंग, कंसल्टिंग और कोर इंजीनियरिंग जैसे सेक्टर से आए हैं।