इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट यानी आईआईएम रांची ने इस साल के प्लेसमेंट ने कई कीर्तिमान रचे हैं। छात्रों को मिलने वाले जॉब ऑफर और सालाना सैलरी पैकेज में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
संस्थान की ओर से जारी फाइनल प्लेसमेंट रिपोर्ट के मुताबिक इस बार 100 प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। वहीं एक छात्र को सालाना 1.2 करोड़ रुपये का हाईएस्ट पैकेज मिला, जिसने इस प्लेसमेंट सीजन को खास बना दिया।
समर बैच के एक स्टूडेंट को विदेश में 1.2 करोड़ रुपये का सबसे अधिक सालाना सैलरी पैकेज मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, स्टूडेंट अफ्रीका की बड़ी कंपनी में लीडिंग जॉब रोल के लिए सेलेक्ट हुआ है।
60 कंपनियों ने MBA स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट जॉब ऑफर दिए। रेगुलर MBA के एक स्टूडेंट को मिला सबसे ज्यादा सालाना पैकेज ₹52.50 लाख तक पहुंच गया ।
संस्थान के निदेशक Prof Deepak Kumar Srivastava ने बताया कि 2024-26 बैच के एक EMBA छात्र को लीडरशिप रोल के लिए 1.2 करोड़ रुपये सालाना का पैकेज ऑफर हुआ, जो इस साल का सबसे बड़ा ऑफर है।
समर इंटर्नशिप प्रोग्राम (SIP) के लिए मिलने वाले स्टाइपेंड में MBA छात्रों के लिए कुल मिलाकर 23.12% की अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है, जो अब ₹3.69 लाख हो गया है।
22.35% MBA छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPOs) मिले, जिनका औसत सालाना पैकेज ₹19.28 लाख था।