9 से 5 की नौकरी, यूट्यूब से पढ़ाई और मॉक इंटरव्यू, पढ़िए UPSC टॉपर के सफलता की कहानी

UPSC Success Story, IAS Success Story: ये फूल मुझे कोई विरासत में मिले हैं, तुमने मेरा कांटो भरा बिस्तर नहीं देखा, बशीर बद्र साहब की ये लाइन बंगाल कैडर की आईएएस ऑफिसर नेहा बनर्जी पर सटीक (UPSC Success Story) बैठती है। यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल करने वाली नेहा के संघर्ष की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा का (IAS Neha Banerjee Success Story) स्रोत है। फुल टाइम जॉब के साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी कर यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत व संघर्ष के दम पर व्यक्ति बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकता है।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated Jul 22 2025, 14:40 IST
आईएएस नेहा बनर्जी के सफलता की कहानीImage Credit : Twitter01 / 07

आईएएस नेहा बनर्जी के सफलता की कहानी

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। देश के लाखों युवा यूपीएससी एग्जाम क्रैक करके IAS या IPS अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। ऐसे में यहां हम आपको आईएएस नेहा बनर्जी के सफलता की कहानी बताएंगे।

बंगाल कैडर की आईएएस ऑफिसरImage Credit : Twitter02 / 07

बंगाल कैडर की आईएएस ऑफिसर

बंगाल कैडर की आईएएस ऑफिसर नेहा बनर्जी यूपीएससी की तैयारी करने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए एक मिसाल हैं। उन्होंने साल 2018 में आईआईटी खड़गपुर से बीटेक किया। इसके बाद साल 2019 में पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर लिया। (Photo Credit: Twitter @NehaBanerjeeIIT)

बिना कोचिंग के की तैयारीImage Credit : Twitter03 / 07

बिना कोचिंग के की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह दिन में 9 से 5 नौकरी करती थी और रात में यूपीएससी की पढ़ाई। नेहा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक बार उन्होंने दिल्ली मेट्रो में एक लड़की को आईएएस की टेस्ट सीरीज पढ़ते देखा तो उन्हें अहसास हुआ कि एक बार उन्हें भी यह परीक्षा देनी चाहिए। इसके बाद नेहा ने बिना कोचिंग के ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। (Photo Credit: Twitter @NehaBanerjeeIIT)

​ इंटरनेट, यूट्यूब और टॉपर्स के इंटरव्यूज​Image Credit : Twitter04 / 07

​ इंटरनेट, यूट्यूब और टॉपर्स के इंटरव्यूज​

आपको जानकर हैरानी होगी कि नेहा ने यूपीएससी की तैयारी के लिए किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया था। उन्होंने इंटरनेट, यूट्यूब और टॉपर्स के इंटरव्यूज को देखकर अपनी तैयारी पूरी की। (Photo Credit: Twitter @NehaBanerjeeIIT)

ऐसे की इंटरव्यू की तैयारीImage Credit : Twitter05 / 07

ऐसे की इंटरव्यू की तैयारी

इंटरव्यू की तैयारी के लिए उन्होंने कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों के मॉक इंटरव्यू दिए। इससे उन्हें पता चला कि यूपीएससी के इंटरव्यू में कैसे सवाल पूछे जाते हैं। (Photo Credit: Twitter @NehaBanerjeeIIT)

इंटरव्यू से 15 दिन पहले नौकरी से इस्तीफाImage Credit : Twitter06 / 07

इंटरव्यू से 15 दिन पहले नौकरी से इस्तीफा

नेहा ने यूपीएससी के इंटरव्यू से 15 दिन पहले अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था ताकि वह फुल टाइम इंटरव्यू की प्रिपरेशन कर सकें। प्रिलिम्स, मेंस और इंटरव्यू में उनका प्रदर्शन इतना अच्छा रहा था कि उन्हें यूपीएससी में ऑल इंडिया 20वीं रैंक मिली थी। (Photo Credit: Twitter @NehaBanerjeeIIT)

युवाओं के लिए प्रेरणाImage Credit : Twitter07 / 07

युवाओं के लिए प्रेरणा

नेहा बनर्जी की यह कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो समय को कारण बताकर अपने लक्ष्य से पीछे हट जाते हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि आपके पास समय की कमी है लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति है तो आप बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकते हैं। (Photo Credit: Twitter @NehaBanerjeeIIT)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!