IAS की नौकरी छोड़ संगीतकार बना ये शख्स, UPSC और IIT जैसी परीक्षाओं में गाड़ा था झंडा

IAS Kashish Mittal Motivational story: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में 58वां रैंक हासिल कर आईएएस बनने वाले कशिश मित्तल ने संगीत से लगाव के चलते करीब आठ साल बाद नौकरी छोड़कर शास्त्रीय संगीत की राह पकड ली। मूल रूप से पंजाब के रहने वाले कशिश ने आईआईटी से इंजीनियरिंग की डिग्री भी हासिल की।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Jul 22 2025, 11:18 IST
आईएएस कशिश मित्तल Image Credit : Instagram01 / 07

आईएएस कशिश मित्तल

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में 58वां रैंक हासिल कर आईएएस बनने वाले कशिश मित्तल ने संगीत से लगाव के चलते करीब आठ साल बाद नौकरी छोड़कर शास्त्रीय संगीत की राह पकड ली। मूल रूप से पंजाब के रहने वाले कशिश ने आईआईटी से इंजीनियरिंग की डिग्री भी हासिल की।

कहां कहां रही पोस्टिंगImage Credit : Instagram02 / 07

कहां कहां रही पोस्टिंग

वह दिल्ली सरकार के नीति आयोग के वाइस चेयरमैन कार्यालय में कार्यरत्त रहे। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन में सब डिविजन मजिस्ट्रेट (एसडीएम) एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (एडीसी) के पद पर सेवाएं दीं। (Photos: Instagram)

कहां से सीखा संगीत Image Credit : Instagram03 / 07

कहां से सीखा संगीत

चंडीगढ़ के बाद उनका ट्रांसफर नागालैंड में हुआ, वहां पर जाकर उन्होंने संगीत के लिए नौकरी छोड़ दी। इसके बाद आगरा घराने से पंडित यशपाल से उन्होंने शास्त्रीय संगीत के सुर सीखे।

मां से मिली प्रेरणा Image Credit : Instagram04 / 07

मां से मिली प्रेरणा

कशिश मित्तल के पिता जगदीश कुमार इंडियन पुलिस सर्विस (आइपीएस) के तौर पर कार्यरत थे। मां और पिता को शास्त्रीय संगीत सुनने का शौक था। मां से प्रेरणा लेकर उन्होंने संगीत सुनना शुरू किया।

11 की उम्र में प्रस्तुति Image Credit : Instagram05 / 07

11 की उम्र में प्रस्तुति

जब वह आठ साल के थे तो वह शास्त्रीय संगीत सीखने के लिए गुरु जी के पास भेज दिए गए। इसके बाद 11 साल की उम्र में पहली बार उन्होंने मंच पर प्रस्तुति दी। उन्होंने आईआइटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया और बीटेक करने के बाद यूपीएससी का एग्जाम दिया और वह भी पहली ही बार में क्लीयर हो गया।

क्यों दिया इस्तीफा Image Credit : Instagram06 / 07

क्यों दिया इस्तीफा

वह कहते हैं मैं अपने हर काम में सौ प्रतिशत देना चाहता था। यदि संगीत को ज्यादा समय देता तो शायद मैं आईएएस के पद के साथ इंसाफ नहीं कर पाता।

युवाओं के लिए प्रेरणाImage Credit : Instagram07 / 07

युवाओं के लिए प्रेरणा

कशिश मित्तल उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो अपने सपने और शौक को पूरा करना चाहते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!