शादी के बाद साधा यूपीएससी पर निशाना, जानें कितने नंबर लाकर IAS बनीं बी चंद्रकला

IAS B Chandrakala Inspirational story: यूपी कैडर की वरिष्ठ IAS अधिकारी बी. चंद्रकला को नया जिम्मा दिया गया है। महिला कल्याण विभाग के सचिव के साथ साथ अब वह बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। वह बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की निगरानी करेंगी। बी चंद्रकला (IAS B. Chandrakala) एक ऐसा नाम, जो एक वक्त यूपी ही नहीं देश के प्रशासनिक गलियारे में सबसे ज्यादा चर्चा में था। उनके आईएएस बनने की कहानी दिलचस्प है।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Jul 8 2025, 10:40 IST
आईएएस बी चंद्रकला Image Credit : B Chandrakala IAS Fans Club01 / 07

आईएएस बी चंद्रकला

IAS B Chandrakala Motivational story: बी चंद्रकला अपने तेवर और एक्शन की वजह से चर्चा में रहतीं हैं। लोग उन्हें आयरन लेडी कहकर बुलाते हैं। 2008 बैच की आईएएस अफसर बी चन्द्रकला को सचिव महिला कल्याण के साथ साथ बाल सचिव विकास पुष्टाहार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। (फोटो: B Chandrakala IAS Fans Club)

शादी के बाद आईएएसImage Credit : B Chandrakala IAS Fans Club02 / 07

शादी के बाद आईएएस

बता दें कि आईएएस बी चंद्रकला ने शादी के बाद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी थी। आईएएस बनने तक बी चंद्रकला की शादी हो चुकी थी। उनके पति ए रामुलु इंजीनियर हैं। (फोटो: B Chandrakala IAS Fans Club)

बी चंद्रकला यूपीएससी रैंकImage Credit : B Chandrakala IAS Fans Club03 / 07

बी चंद्रकला यूपीएससी रैंक

तेलंगाना के करीमनगर की मूल निवासी चंद्रकला वर्ष 2007 की सिविल सेवा परीक्षा में बैठीं थीं। उनका रोल नंबर 015080 रहा। इस परीक्षा में उन्हें 409 वीं रैंक मिली थी। कुल 2078 की लिखित परीक्षा में उन्हें 1078 अंक मिले थे। (फोटो: B Chandrakala IAS Fans Club)

कई जिलों की रहीं डीएमImage Credit : B Chandrakala IAS Fans Club04 / 07

कई जिलों की रहीं डीएम

तेज तर्रार आईएएस बी चंद्रकला हमीरपुर, बुलंदशहर, मेरठ सहित कई प्रमुख जिलों में डीएम रह चुकी हैं। (फोटो: B Chandrakala IAS Fans Club)

पति की प्रेरणा से आईएएसImage Credit : B Chandrakala IAS Fans Club05 / 07

पति की प्रेरणा से आईएएस

पोस्ट ग्रेजुएशन उन्होंने शादी के बाद किया था। कहा जाता है कि पति की प्रेरणा और मेधावी होने की वजह से चंद्रकला आईएएस अफसर बनीं। (फोटो: B Chandrakala IAS Fans Club)

कहां से किया ग्रेजुएशन Image Credit : B Chandrakala IAS Fans Club06 / 07

कहां से किया ग्रेजुएशन

बी चंद्रकला, मूल रूप से तेलंगाना की रहने वाली हैं। उन्होंने हैदराबाद के कोटी वुमन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वहीं उन्होंने इकनॉमिक्स से एमए किया है। एमए उन्होने डिस्टेंस मोड में किया है। (फोटो: B Chandrakala IAS Fans Club)

पति ने ऐसे दिया साथImage Credit : B Chandrakala IAS Fans Club07 / 07

पति ने ऐसे दिया साथ

यूपीएससी की तैयारी के दौरान उनके पति, बच्ची की देखभाल करते थे। (फोटो: B Chandrakala IAS Fans Club)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!