कैसे बनते हैं Black Commando , 90 दिनों की कड़ी ट्रेनिंग के बाद मिलती है जॉब

जरा सोच कर देखिये कि आप उस जगह पर खड़े हैं, जहां एक सेकेंड की गलती भी सैकड़ों जानें ले सकती है। जहां पर पीछे हटने का भी ऑप्शन नहीं होता और देश आपके ऊपर भरोसा करके आपको जिम्मेदारी देता है। यही वो जगह होती है, जहां पर खड़े रहते हैं ब्लैक कमांडो। इन्हें Black Cat Commando भी कहा जाता है। चलिये बात करते हैं ये कमांडो कैसे बनते हैं और यहां नौकरी पाने का पूरा प्रोसेस क्या होता है, इसके लिए योग्यता क्या होनी चाहिए और कितनी खतरनाक इन कमांडो की ट्रेनिंग होती है।

Authored by: कुसुम भट्टUpdated Apr 11 2026, 12:56 IST
NSG में कैसे होते हैं शामिल ? Image Credit : IStock01 / 07

NSG में कैसे होते हैं शामिल ?

सबसे पहले तो आप ये समझ लीजिये कि NSG कोई ऐसा फोर्स नहीं है, जिसमें आपको सीधे फॉर्म भरकर नौकरी मिल जाती है। बल्कि National Security Guard एक ऐसा फोर्स है, जिसे सबसे एलीट फोर्स माना जाता है और जहां सिर्फ ट्रेन्ड जवान ही शामिल किए जाते हैं।

क्यों बना था एनएसजी ? Image Credit : IStock02 / 07

क्यों बना था एनएसजी ?

यहां शामिल होने के लिए पहले आपको किसी दूसरी आर्म्ड फोर्स का हिस्सा बनना पड़ेगा। NSG को भारत में ही बनाया गया था। हाईजेकिंग और हाई रिस्क ऑपरेशन के लिए। जब किसी अन्य फोर्स के बस से बाहर हालात रहते हैं तो देश का ये फोर्स सामने आता है।

कैसे पा सकते हैं यहां नौकरी ? Image Credit : IStock03 / 07

कैसे पा सकते हैं यहां नौकरी ?

एनएसजी में दो ग्रुप जाते हैं। पहले तो इंडियन आर्मी और दूसरा CAPF से। अगर आप भारतीय आर्मी में हैं खासकर Infantry या Combat आर्म्स से तो आपके चांसेज हाई माने जाते हैं। अगर आप CAPF से हैं तो भी मौका मिलता है लेकिन सिलेक्शन रेशियो कम रहता है।

मेडिकल फिटनेस बेहद जरूरीImage Credit : IStock04 / 07

मेडिकल फिटनेस बेहद जरूरी

अब बात करें कैंडिडेट की मेडिकल फिटनेस और एज क्राइटेरिया की तो यहां पर उम्र सीमा 25 से 35 साल होनी चाहिए। यहां हाईट, वजन और चेस्ट बिल्कुल फिट होनी चाहिए। 100 प्रतिशत मेडिकल फिटनेस की जरूरत होती है। मेंटल हेल्थ और आंखों की सेहत सब कुछ एकदम 100 प्रतिशत सही होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि 100 में से सिर्फ 15 कैंडिडेट्स ही NGS कमांडो बनने के लिए योग्य होते हैं।

सबसे मुश्किल होती है ट्रेनिंगImage Credit : IStock05 / 07

सबसे मुश्किल होती है ट्रेनिंग

फिजिकल टेस्ट में लॉन्ग डिस्टेंस, रनिंग, स्प्रिंट, पुल अप, पुश अप और कई ऑब्सेकल कोर्स होते हैं। अगर यहां कैंडिडेट फेल होता है इसका मतलब है सीधा बाहर। यहां कैंडिडेट्स की टेस्ट बहुत मुश्किल होता है। नींद, भूख और स्ट्रेस में कैंडिडेट्स को टेस्ट किया जाता है। इसे पूरा करने के बाद ही बेहद मुश्किल ट्रेनिंग होती है।

9-14 महीने में बनाया जाता है कठोरImage Credit : IStock06 / 07

9-14 महीने में बनाया जाता है कठोर

एनएसजी की ट्रेनिंग को सबसे मुश्किल ट्रेनिंग माना जाता है। ये 9 से 14 महीने की होती है। ट्रेनिंग के दौरान नींद बहुत कम मिलती है। शरीर दर्द, कमजोरी, बुखार बेहद आम माना जाता है। इन कमांडो को ब्लैक कैट कमांडो इसलिए कहते हैं क्योंकि ये हमेशा ब्लैक कपड़ों में रहते हैं।

इस बात का रखें खास ध्यानImage Credit : IStock07 / 07

इस बात का रखें खास ध्यान

एनएसजी कमांडो की सैलरी काफी अच्छी होती है। जिसमें कि कुछ भत्ते भी होते हैं। लेकिन यहां पर पैसा कभी भी प्राइमरी मोटिवेशन नहीं होता है। अगर कोई कैंडिडेट इस फोर्स में पैसे के लिए शामिल होता है तो किसी न किसी स्टेज पर बाहर होने के चांसेज हो सकते हैं। यहां शामिल होने के लिए जज्बा होना जरूरी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!