WhatsApp में छिपा है कमाल का फीचर, अनजान और स्पैम कॉल्स अपने आप हो जाएंगी साइलेंट
अगर आप अपने फोन में वॉट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज हम आपको एक खास फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं। आप वॉट्सऐप की सिर्फ एक सेटिंग को ऑन करके अनजान और स्पैम कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं।
Authored by: Gaurav TiwariUpdated Jul 16 2026, 18:48 IST
Image Credit : Digit01 / 07
वॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। अब यह सिर्फ चैटिंग के लिए ही नहीं बल्कि फोटो शेयरिंग, वीडियो शेयरिंग और वॉइस कॉलिंग के लिए भी जमकर इस्तेमाल किया जाता है।
Image Credit : Digit02 / 07
अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए वॉट्सऐप कई तरह के सिक्योरिटी फीचर्स उपलब्ध कराता है। आज हम आपको एक ऐसी वॉट्सऐप सेटिंग के बारे में बताते हैं जिससे आप वॉट्सऐप पर आने वाली स्पैम कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं।
Image Credit : Digit03 / 07
जिसका भी आपके पास मोबाइल नंबर होता है, वह आपको कॉल कर सकता है। ऐसे में कई लोगों को स्पैम कॉल, फर्जी कॉल या साइबर ठगी से जुड़े कॉल्स का सामना करना पड़ता है।
Image Credit : Digit04 / 07
WhatsApp में एक उपयोगी फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से अनजान नंबरों से आने वाली WhatsApp कॉल्स को साइलेंट किया जा सकता है। इससे बेवजह की कॉल्स से काफी राहत मिलती है।
Image Credit : Digit05 / 07
WhatsApp के Silence Unknown Callers फीचर को ऑन करने पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स की घंटी नहीं बजेगी। हालांकि, ये कॉल्स आपकी कॉल हिस्ट्री में दिखाई देती रहेंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर आप उन्हें देख सकें।
Image Credit : Digit06 / 07
Android यूजर्स अपने फोन में WhatsApp खोलें। ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट पर टैप करें और Settings में जाएं। अब Privacy विकल्प पर टैप करें। नीचे स्क्रॉल करके Calls सेक्शन में जाएं और Silence Unknown Callers के सामने दिए गए टॉगल को ऑन कर दें।
Image Credit : Digit07 / 07
अगर आपके पास आईफोन है तो WhatsApp खोलें और नीचे दाईं ओर मौजूद Settings पर टैप करें। इसके बाद Privacy में जाएं, फिर Calls विकल्प खोलें और Silence Unknown Callers का टॉगल ऑन कर दें। इसके बाद अनजान नंबरों से आने वाली WhatsApp कॉल्स साइलेंट हो जाएंगी।