यदि आप भी एमबीए करने के बाद लॉ के क्षेत्र में अपना करियर सेट करना चाहते हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। अधिकतर छात्रों का सवाल रहता है कि MBA के बाद LLB कितने साल का होता है।
यहां आप जान सकते हैं कि एमबीए के बाद रेगुलर एलएलबी में एडमिशन के लिए कितने नंबर होने चाहिए। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
बता दें MBA एक स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री है। MBA पूरा करने के बाद LLB 3 वर्ष का होता है।
भारत में LLB के दो प्रमुख स्वरूप हैं। पहला पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स, जिसे 12वीं के बाद किया जाता है, जबकि दूसरा तीन वर्षीय LLB कोर्स है, जो किसी भी विषय में स्नातक या उससे उच्च डिग्री प्राप्त करने के बाद किया जा सकता है।
इसलिए MBA करने वाले छात्रों के लिए तीन वर्षीय LLB सबसे उपयुक्त विकल्प माना जाता है।
रेगुलर कॉलेज में एलएलबी में एडमिशन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 से 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हो सकते हैं। जबकि आरक्षित वर्ग के छात्रों को नियमों के अनुसार छूट दी जाती है।
कहा जाता है कि MBA के बाद LLB करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि छात्र प्रबंधन और कानून दोनों क्षेत्रों का ज्ञान प्राप्त कर लेते हैं। इससे उनके लिए कॉर्पोरेट सेक्टर, कानूनी सलाहकार, कंपनी सचिवालय और कॉर्पोरेट गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में नौकरी के अधिक अवसर होते हैं।