इकलौता महासागर, जो तीन महाद्वीपों को देता है पानी

GK Trending Quiz only ocean that supplies water to three continents: पृथ्वी पर पांच महासागर हैं, जो ग्रह की सतह के 70% से भी अधिक हिस्से को घेरे हुए हैं। हालांकि ये सभी मिलकर एक ही वैश्विक महासागर बनाते हैं, फिर भी इन्हें पांच अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है: प्रशांत, अटलांटिक, हिंद, दक्षिणी (अंटार्कटिक) और आर्कटिक महासागर। इन सभी में केवल एक महासागर ऐसा है जो तीन महाद्वीपों से घिरा है यानी इस महासागर का पानी तीन महाद्वीपों को जाता है।

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Apr 25 2026, 16:04 IST
इकलौता महासागर, जो तीन महाद्वीपों को देता है पानी01 / 07

इकलौता महासागर, जो तीन महाद्वीपों को देता है पानी

क्या आप जानते हैं जिस तरह पृथ्वी की जमीन को अलग अलग महाद्वीपों में बाटा गया है, उसी तरह पानी को भी भौगोलिक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। कुल मिलाकर पृथ्वी पर पांच महासागर हैं — प्रशांत, अटलांटिक, हिंद, दक्षिणी (अंटार्कटिक) और आर्कटिक महासागर। लेकिन इनमें से केवल एक ऐसा महासागर है जो तीन महाद्वीपों से घिरा है। (Image - chatgpt)

प्रतियोगी परीक्षा का सवालImage Credit : Canva02 / 07

प्रतियोगी परीक्षा का सवाल

बता दें, आम सवालों को कई बार प्रतियोगी परीक्षा में घुमा फिराकर पूछ लिया जाता है। जिसमें एक सवाल ऐसा भी है वो कौन सा महासागर है, जो तीन महाद्वीपों से घिरा है? इस सवाल का जवाब है हिंद महासागर।

हिंद महासागर किन महाद्वीपों से घिरा है?Image Credit : Canva03 / 07

हिंद महासागर किन महाद्वीपों से घिरा है?

हिंद महासागर की स्थिति विशेष है, इसके ए​क तरफ अफ्रीका महाद्वीप है, एक तरफ एशिया और एक तरफ आस्ट्रेलिया महाद्वीप है। ये भी बता दें, पृथ्वी पर जितना भी महासागर के रूप में पानी मौजूद है, वो पृथ्वी की सतह के करीबन 70% से भी अधिक हिस्से को घेरे हुए हैं।

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागरImage Credit : Canva04 / 07

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर

हिंद महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है। खास ​बात यह है कि इकलौता महासागर है, जिसका नाम भारत देश के नाम पर पड़ा है, इसलिए इसे “Indian Ocean” कहा जाता है।

हिंद म​हासागर की भौगोलिक स्थितिImage Credit : Canva05 / 07

हिंद म​हासागर की भौगोलिक स्थिति

यह महासागर पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध यानी साउथ पोल में फैला हुआ है। आकार और गहराई की बात करें, तो इसका क्षेत्रफल लगभग 7.05 करोड़ वर्ग किमी और औसतन गहराई करीब 3,741 मीटर है।

हिंद महासागर की सबसे गहरी जगहImage Credit : Canva06 / 07

हिंद महासागर की सबसे गहरी जगह

इस महासागर की सबसे गहरी जगह जावा ट्रेंच (7,258 मीटर) है। आपको बता दें, इसे सबसे गर्म महासागर भी माना जाता है। यहां का तापमान आमतौर पर 22°C से 28°C के बीच रहता है।

हिंद महासागर की खासियतImage Credit : Canva07 / 07

हिंद महासागर की खासियत

इसकी खासियत है कि मानसून (Monsoon) का सीधा असर इसी महासागर से जुड़ा है। मानसून और मौसम की बात करें तो मानसून हवाएं यहीं से बनती हैं।भारत में बारिश का मुख्य कारण हिंद महासागर ही है। गर्मियों में इसी महासागर से नमी भरी हवाएं जमीन की ओर आती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!