भारत में रसोई गैस आज घर-घर की जरूरत बन गई है। उज्जवला योजना और बढ़ते शहरीकरण के कारण इसकी मांग भी बढ़ी है। मगर सवाल ये कि देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा एलपीजी की खपत होती है ? तो क्या आप जानते हैं कि भारत का ऐसा कौन सा राज्य है ?
सबसे ज्यादा एलपीजी की खपत करने वाला राज्य है उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश जनसंख्या और एलपीजी उपभोक्ताओं के मामले में ही नंबर वन राज्य है। उत्तर प्रदेश में लगभग 4.8 करोड़ (48 मिलियन) से भी ज्यादा एलपीजी कनेक्शन हैं, जो कि देश में सबसे ज्यादा हैं।
उत्तर प्रदेश में एलपीजी की दैनिक खपत बेहद ज्यादा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 10,000 मीट्रिक टन एलपीजी की खपत होती है। ये अकेले पूरे देश की कुल खपत का एक बड़ा हिस्सा है।
भारत की कुल दैनिक एलपीजी की खपत की बात करें तो ये 80,000 टन है। ऐसे में यहां पर पूरे देश की कुल दैनिक खपत का अच्छा खासा हिस्सा एलपीजी इस्तेमाल होता है।
यहां के टॉप शहरों की बात करें तो लखनऊ, प्रयागराज, आगरा गोरखपुर और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा एलपीजी गैस की खपत होती है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या 25 करोड़ से भी ज्यादा है।
UP में एलपीजी की सबसे ज्यादा खपत होने के पीछे कई कारण हैं- ये देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है। साथ ही यहां उज्जवला योजना के तहत करोड़ों कनेक्शन हैं। बीते कुछ सालों में वैकल्पिक ईंधन से लोग एलपीजी की तरफ शिफ्ट हुए हैं।