दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों से होकर गुजरता है।
दिल्ली से राजस्थान के बीच यह एक्सप्रेस वे एक फेमस नदी के ऊपर से गुजरता है। क्या आप उस नदी का नाम जानते हैं।
अगर नहीं तो आज जरूर जान लें क्योंकि सामान्य ज्ञान का यह सवाल अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिया जाता है। तैयारी करने वाले छात्रों को इस सवाल का जवाब जरूर मालूम होना चाहिए।
आपको बता दें कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे राजस्थान में प्रवेश करने के बाद रूपारेल नदी के ऊपर से गुजरता है।
रूपारेल नदी राजस्थान की एक प्रमुख मौसमी नदी है, जिसका उद्गम अलवर जिले की उदयनाथ पहाड़ी (अरावली श्रृंखला) से होता है, यह अलवर और भरतपुर से बहते हुए यमुना नदी में मिलती है।
यह यमुना की एक सहायक नदी है। थानागाजी तहसील के टोडी गांव के पूर्वी ढाल पर उदयनाथ पहाड़ी से निकलकर अलवर और भरतपुर होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है और आगरा और मथुरा के बीच यमुना नदी से जुड़ जाती है।
रूपारेल नदी का जलागम क्षेत्र 4488 वर्ग किलोमीटर है। कुल लम्बाई 104 किलोमीटर है। इस नदी पर तरुण भारत संघ द्वारा जन सहभागिता से कुल 590 जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है।