इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT हैदराबाद का नाम देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में शामिल है। प्लेसमेंट के मामले में यह कॉलेज IITs और IIMs को टक्कर देता है।
IIT हैदराबाद में अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के कई कोर्स कराए जाते हैं। यहां BTech, MTech, BE समेत Dual Degree कोर्स भी उपलब्ध हैं।
आईआईटी हैदराबाद में पिछले कई सालों से 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड देखा गया है। यहां MTech के सभी छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी मिल गई थी।
पिछले कई सालों से यूजी और पीजी कोर्स में यह कॉलेज Google कंपनी में प्लेसमेंट दे रहा है। यहां के कई छात्रों को लाखों के पैकेज पर गूगल में जॉब मिली है।
आईआईटी हैदराबाद के कैंपस को हाईटेक टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है। यहां इंजीनियरिंग छात्रों के लिए साइबर लाइब्रेरी की सुविधा है।
इंजीनियरिंग की बेहतर जानकारी के लिए यहां प्रैक्टिकल सेंटर भी बनाए गए हैं। IIT Hyderabad के कैंपस में छात्रों की मदद रिसर्च सेंटर और लैब तैयार किए गए हैं।
IIT हैदराबाद का नाम अपने टॉप फैकल्टी के लिए भी मशहूर है। यहां हर सब्जेक्ट के प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर काफी फ्रेंडली और अपने फील्ड के एक्सपर्ट हैं।