डिग्री के साथ कर लें ये 6 शॉर्ट टर्म कोर्स, लाखों के पैकेज की पक्की गारंटी

Career After 12th: कक्षा 12वीं करने के बाद छात्रों के पार ढेरों ऑप्शन खुल जाते हैं। ऐसे में सही विषय और कॉलेज चुनना उनके लिए आवश्यक होता है। आज के समय में शिक्षा केवल डिग्री कोर्स और प्रोफेशनल कोर्स तक सीमित नहीं है। वह अपनी स्किल्स को डेवलप करने के लिए विभिन्न शॉर्ट टर्म कोर्स में हिस्सा ले रहे हैं। 12वीं के बाद छात्र कॉलेज या अन्य प्रोफेशनल कोर्स करते हुए भी शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं, जो उनके सीवी को और मजबूत करेगा। आइए आपको 12वीं के बाद अच्छे शॉर्ट टर्म कोर्स के बारे में बताएं, जो आपकी हॉबी के साथ प्रोफेशनल सेक्टर में भी आपके लिए लाभकारी साबित होंगे।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Feb 18 2026, 14:21 IST
डिजिटल मार्केटिंग कोर्सImage Credit : Canva01 / 08

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स

​मार्केटिंग का सेक्टर हमेशा से ग्रोइंग सेक्टर रहा है। और इसमें डिजिटल मार्केटिंग सबसे अधिक ट्रेंड में रहती है। 3 से 12 महीने के इस शॉर्ट टर्म कोर्स में आपको डिजिटल मार्केटिंग टूल्स, सोशल मीडिया एड्स, ईमेल मार्केटिंग, ऑनलाइन प्रमोशन आदि के बारे में सीखाया जाता है।​

AI एंड मशीन लर्निंग Image Credit : Canva02 / 08

AI एंड मशीन लर्निंग

​AI और मशीन लर्निंग की डिमांड समय के साथ बढ़ती जा रही है। ऐसे में यह कोर्स ट्रेंड में रहता है। ऐसे में आप भी ट्रेंड के साथ जुड़ सकते हैं और AI एंड मशीन लर्निंग में शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स अपनी स्किल्स को और बढ़ा सकते हैं। यह से 6 से 9 महीने का कोर्स होता है।​

पैरामेडिकल कोर्सImage Credit : Canva03 / 08

पैरामेडिकल कोर्स

​हेल्थ केयर सेक्टर में जाने की इच्छा है तो पैरामेडिकल सर्टिफिकेट कोर्स आपके लिए बेहतर ऑप्शन हैं। 12वीं के बाद आप इस कोर्स में सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। इसमें नर्सिंग केयर, मेडिकल लेबोरेटरी असिस्टेंट आदि प्रोफाइल पर नौकरी कर सकते हैं।​

वेब डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट कोर्सImage Credit : Canva04 / 08

वेब डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट कोर्स

​वेब डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट शॉर्ट टर्म कोर्स पीछे कुछ सालों से काफी ट्रेंड में है। यह कोर्स 3 से 6 महीने की अवधि का होता है, जिसमें छात्र को इसमें वेब डिजाइन, फ्रंट एंड डेवलपर, UI/UX डिजाइन, SEO आदि सिखाया जाता है।​

बैंकिंग एंड फाइनेंसImage Credit : Canva05 / 08

बैंकिंग एंड फाइनेंस

​3 से 11 महीने की ड्यूरेशन में छात्र बैंकिंग एंड फाइनेंस शॉर्ट टर्म कोर्स भी कर सकते है। इसमें डिजिटल बैंकिंग, रिस्क मैनेजमेंट, वेल्थ मैनेजमेंट और फाइनेंशियल मॉडलिंग के बारे में पढ़ाया जाता है। यह बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए एक अच्छा कोर्स है।​

बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशनImage Credit : Canva06 / 08

बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन

​12वीं के बाद 3 से 6 महीने का बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन शॉर्ट टर्म कोर्स भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें आपको मार्केटिंग फाइनेंस, रिटेल मैनेजमेंट, और बिजनेस प्रबंधन की स्किल्स सिखाई जाती है।​

शॉर्ट टर्म कोर्स की अवधि कितनी होती है?Image Credit : Canva07 / 08

शॉर्ट टर्म कोर्स की अवधि कितनी होती है?

​शॉर्ट टर्म कोर्स का सबसे अधिक फायदा ये है कि आप इसे ग्रेजुएशन की डिग्री या किसी प्रोफेशनल कोर्स के साथ भी कर सकते है। इसकी ड्यूरेशन केवल 3 से 6 महीने की होती है। कुछ कोर्स ऐसे भी हैं जिनकी ड्यूरेशन 10 महीने की भी है, लेकिन यह कोर्स ऑफर करने वाले संस्थान पर निर्भर करता है।​

शार्ट टर्म कोर्स के फायदें क्या हैं?Image Credit : Canva08 / 08

शार्ट टर्म कोर्स के फायदें क्या हैं?

​शॉर्ट टर्म कोर्स आपके करियर को बूस्ट करने में मदद करते हैं। यहां छात्र को नई चीजें सीखने के साथ एक अच्छा एक्सपोजर भी मिलता है, जो स्किल डेवलप करने के साथ छात्र में आत्मविश्वास भी बढ़ता है।​ ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!