राधारानी के वृंदावन आए हैं तो शहर में कहां-कहां जाएं, ये रही पूरी आइटनरी

वृंदावन को राधा रानी का हृदय स्वरूप कहा जाता है। छुट्टी के अवसर पर या वीकेंड्स पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। ज्यादातर श्रद्धालु यहां बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां 5000 से भी ज्यादा मंदिर हैं। कई मंदिर ऐतिहासिक हैं और उनका आर्किटेक्चर भी अद्भुत है। अगर आप इस सर्दी वृंदावन जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो यहां जानें, क्या-क्या देखें।

Authored by: दिगपाल सिंहUpdated Nov 26 2025, 15:47 IST
बांके बिहार मंदिर01 / 07

बांके बिहार मंदिर

अगर आप वृंदावन जा रहे हैं तो निश्चित तौर पर आप बांके बिहारी मंदिर तो जा ही रहे होंगे। यहां हर रोज हजारों श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। यहां बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालु कुछ देर वहां रुककर वहां के भक्तिमय माहौल में स्वयं को रमा हुआ पाते हैं।

इस्कॉन मंदिर02 / 07

इस्कॉन मंदिर

वृंदावन में जितनी ख्याति बांके बिहारी मंदिर की है, उससे कम इस्कॉन की ख्याति भी नहीं है। सर्दियों में अगर वृंदावन जा रहे हैं तो इस्कॉन मंदिर जाना न भूलें। सुबह के कीर्तन के बाद आप यहां के गार्डन को देखने भी जा सकते हैं।

प्रेम मंदिर03 / 07

प्रेम मंदिर

वृंदावन जा रहे हैं तो आपको प्रेम मंदिर भी जरूर जाना चाहिए। यह मंदिर नया जरूर है, लेकिन पूरी तरह से इटैलियन मार्बल से बना यह मंदिर रात में काफी सुंदर लगता है। यहां पर होने वाला लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

राधा रमण मंदिर04 / 07

राधा रमण मंदिर

श्री राधा रमण मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है, जिन्हें यहां पर राधा रानी के प्रेमी के रूप में पूजा जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर वृंदावन के ठाकुर के सात मंदिरों में से एक है। इन सात मंदिरों में श्री राधावल्लभ जी, श्री गोविंद देव जी और अन्य चार मंदिर भी आते हैं।

निधिवन05 / 07

निधिवन

वृंदावन आने वाले हर श्रद्धालु की लिस्ट में निधिवन जरूर होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण आज भी रात को रास करते हैं। यहां पर अंधेरा ढलने के बाद किसी को भी रुकने की इजाजत नहीं होती है।

केशी घाट06 / 07

केशी घाट

वृंदावन के प्रमुख घाटों में से एक केशी घाट भी है। माना जाता है कि यहीं पर भगवान श्रीकृष्ण ने केशी नाम के दानव को मारा था। सर्दियों के मौसम में यमुना किनारे यह घाट सजीव हो उठता है। यमुना जल के ऊपर पड़ने वाली सूर्य की किरणें यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मोहित करती हैं।

बरसाना07 / 07

बरसाना

वृंदावन जा ही रहे हैं तो राधारानी के बरसाना भी जरूर जाएं। पहाड़ के ऊपर बने राधा रानी के मंदिर तक पहुंचना सर्दियों में आसान होता है। हालांकि, यहां पर रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है। मंदिर में राधारानी के दर्शन करने के बाद मंदिर प्रांगण से बरसाना की खूबसूरती भी निहार सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!