मुंबई हुई पानी-पानी, जानिए देश में इस जैसे कौन से अन्य शहर हैं

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण यहां के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। पानी से लबालब भरी सड़कों पर गाड़ियां डूब गईं। ऐसे में मुंबई के विकल्प के तौर पर किन अन्य शहरों में अपना समय बिता सकते हैं? चलिए जानते हैं -

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated Aug 21 2025, 18:16 IST
पुणे01 / 08

पुणे

मुंबई के पास ही बसा पुणे अपने शिक्षण संस्थानों और आईटी इंडस्ट्री के लिए पहचाना जाता है। मुंबई के पास होने के चलते काफी लोग दोनों शहरों के बीच नियमित तौर पर आवाजाही करते हैं। यह एक तेजी से विकसित होता शहर है।

बेंगलुरु02 / 08

बेंगलुरु

बेंगलुरु को सिलिकॉन सिटी ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। यह टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का हब है। मुंबई की तरह ही बेंगलुरु का मौसम भी काफी अच्छा रहता है। यहां की हरियाली मन मोह लती है।

अहमदाबाद03 / 08

अहमदाबाद

अहमदाबाद गुजरात का इकोनॉमिक हब है। इस शहर को अपनी टेक्सटाइल इंडस्ट्री और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।

कोलकाता04 / 08

कोलकाता

कोलकाता को देश की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। कोलकाता का इतिहास काफी समृद्ध है। यह शहर अपनी कला, लिटरेचर और त्योहारों के लिए जाना जाता है।

चेन्नई05 / 08

चेन्नई

चेन्नई दक्षिण भारत का बड़ा आर्थिक और सांस्कृतिक सेंटर है। मुंबई की तरह यह शहर भी समुद्र किनारे बसा है। चेन्नई को अपने शास्त्रीय संगीत, डांस और पाक कला के लिए जाना जाता है। यह शहर ऑटोमोबाइल और आटी इंडस्ट्री के लिए भी मशहूर है।

हैदराबाद06 / 08

हैदराबाद

हैदराबाद को अपनी ऐतिहासिक जगहों और आधुनिक आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाता है। हैदराबाद काफी तेजी से बढ़ता शहर है। यह शहर अपने भोजन के लिए मशहूर है, खासतौर पर बिरयानी के लिए हैदराबाद की पहचान है।

दिल्ली07 / 08

दिल्ली

दिल्ली देश की राजधानी है और मुंबई की तरह ही बड़ा महानगर है। यहां का इतिहास काफी समृद्ध है। सांस्कृतिक विरासत के साथ ही यहां राजनीतिक हलचल भी काफी देखने को मिलती है। दिल्ली के कुछ इलाकों में पहुंचकर आप मुंबई की भीड़भाड़ वाली जिंदगी को मिस नहीं करेंगे।

मुंबई जैसा कोई नहीं08 / 08

मुंबई जैसा कोई नहीं

मुंबई की अपनी एक संस्कृति है। आबोहवा है और यहां की जीवनशैली भी अलग ही है। मुंबई को पसंद करने वाले व्यक्ति को सिर्फ मुंबई ही पसंद आती है, कोई अन्य शहर नहीं। समुद्र किनारे सात टापुओं को मिलाकर बना यह शहर अद्भुत है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!