​​Lucknow-Kanpur Expressway का अपडेट : देखें कितना काम हो चुका है, कितना बचा​​

​लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे को नेशनल एक्सप्रेसवे 6 का नाम दिया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी को पूर्व का मैनचेस्टर कहे जाने वाले कानपुर शहर से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे बेहद महत्वपूर्ण है। करीब 63 किमी लंबे और 6 लेन चौड़े इस एक्सप्रेसवे से दोनों शहरों के बीच की दूरी कम होने के साथ ही समय की भी काफी बचत होगी। चलिए जानते हैं ताजा अपडेट -​

Authored by: दिगपाल सिंहUpdated Nov 20 2025, 17:57 IST
​ग्रीनफील्ड हिस्से का काम लगभग 100 फीसद पूरा​Image Credit : DetoxTravellerr01 / 08

​ग्रीनफील्ड हिस्से का काम लगभग 100 फीसद पूरा​

​लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के ग्रीनफील्ड सेक्शन का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। बस कुछ जगहों पर छोटा-मोटा काम बचा है, जो फिनिशिंग से जुड़ा है। ग्रीनफील्ड यानी पैकेज टू लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का कुल 45.24 किमी लंबा हिस्सा है। इस एक्सप्रेसवे का काम 10 नवंबर 2022 को शुरू हुआ था और इस साल मई में इसका काम पूरा हो जाना था।​

कंट्रोल सेंटर तैयार, रेस्ट एरिया का काम शुरू नहीं हुआ​Image Credit : DetoxTravellerr02 / 08

कंट्रोल सेंटर तैयार, रेस्ट एरिया का काम शुरू नहीं हुआ​

लखनऊ से कानपुर की तरफ आते समय किलोमीटर 34.5 पर इस एक्सप्रेसवे का कंट्रोल सेंटर बना है, जिसकी बिल्डिंग तैयार है। एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से कानपुर की तरफ जाने वाली रोड के साइड में रेस्ट एंड सर्विस एरिया बनाया जाएगा, लेकिन अभी उसका काम शुरू नहीं हुआ है।

​दूसरी तरफ भी रेस्ट एरिया का काम नहीं हुआ​Image Credit : DetoxTravellerr03 / 08

​दूसरी तरफ भी रेस्ट एरिया का काम नहीं हुआ​

​लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे रास्ते में गंगा एक्सप्रेसवे के ऊपर से गुजरता है। कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली साइड में किलोमीटर 60 पर रेस्ट एंड सर्विस एरिया बनाया जाएगा, जिस पर अभी काम शुरू भी नहीं हुआ है।​

यहां बनाया गया इंटरचेंज भी पूराImage Credit : DetoxTravellerr04 / 08

यहां बनाया गया इंटरचेंज भी पूरा

​उन्नाव-रायबरेली हाईवे के साथ में इस एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज बनाया गया है। यहां कैरिजवे के साथ ही इंटरचेंज के चारों रैंप भी तैयार हो चुके हैं। नेशनल हाईवे नंबर 27 यानी लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आकर यह एक्सप्रेसवे खत्म होता है। यहां पर ट्रम्पेट इंटरचेंज बनाया गया है, जो पूरी तरह से तैयार है।​

17.5 किमी लंबे ब्राइफील्ड की डेडलाइन निकलीImage Credit : DetoxTravellerr05 / 08

17.5 किमी लंबे ब्राइफील्ड की डेडलाइन निकली

​लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का ब्राउफील्ड हिस्सा पैकेज 1 का हिस्सा है, जो करीब 17.52 किमी लंबा है। इस हिस्से का काम 1 फरवरी 2023 को शुरू हुआ था, जिसका निर्माण कार्य 30 जुलाई 2025 तक पूरा हो जाना था। लखनऊ में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लखनऊ सेंटर के गेट के सामने से इस एक्सप्रेसवे के पहले एलिवेटेड सेक्शन की शुरुआत होती है।​

​ट्रांसमिशन लाइन के कारण रुका काम​Image Credit : DetoxTravellerr06 / 08

​ट्रांसमिशन लाइन के कारण रुका काम​

लखनऊ में स्कूटर इंडिया चौराहा के पास एक छोटा सा सेक्शन है, जहां पर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के ब्राउनफील्ड हिस्से के एलिवेटेड सेक्शन पर काम बचा है। ट्रांसमिशन लाइन की शिफ्टिंग के कारण यहां पर काम रुका हुआ है। ​

​इंटरचेंज पर कभी काफी काम बचा है​Image Credit : DetoxTravellerr07 / 08

​इंटरचेंज पर कभी काफी काम बचा है​

​लखनऊ रिंग रोड की क्रॉसिंग पर क्लोवर लीफ इंटरचेंज बन रहा है। यहां पर अभी टोल प्लाटा के स्ट्रक्चर का भी काम नहीं हुआ है। कुल मिलाकर इंटरचेंज पर अभी काफी काम बचा हुआ है। यहां से आगे निकलते ही कुछ ही दूरी पर दूसरा एलिवेटेड सेक्शन शुरू होता है जो करीब 9 किमी लंबा है। ​

​यहां बचा है काफी काम​Image Credit : DetoxTravellerr08 / 08

​यहां बचा है काफी काम​

​ब्राउनफील्ड हिस्से के खत्म होने से पहले कुछ हिस्सों में अभी काम बचा हुआ है। यहां पुराने अलाइनमेंट के साथ बनाए जा रहे रैंप पर अभी काम बचा हुआ है। बता दें कि सभी फोटो और अपडेट नवंबर के दूसरे सप्ताह तक के हैं और यह साभार x.com/DetoxTravellerr से लिए गए हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!