100 साल बाद जब आपका फ्लैट हो जाएगा जर्जर तो कौन बनवाएगा पूरी नई बिल्डिंग? जवाब जानकर हिल जाएंगे

भारत में अब अधिकतर लोग जमीन से घर खरीदने या जमीन खरीदकर उस पर घर बनवाने के बजाय फ्लैट या अपार्टमेंट खरीदना पसंद करते हैं। इसकी बड़ी वजह है जमीन से घर खरीदना अधिकतर लोगों के बजट से बाहर हो चुका है। ये सच्चाई है। पर क्या आपने कभी सोचा कि फ्लैट कितने साल चलेगा?

Authored by: काशिद हुसैन Updated May 4 2025, 11:31 IST
​फ्लैट वाली बिल्डिंग​Image Credit : IStock01 / 05

​फ्लैट वाली बिल्डिंग​

दूसरा बड़ा सवाल कि 100 साल बाद जब फ्लैट वाली बिल्डिंग जर्जर हो जाएगी तो उसे कौन बनवाएगा। अगर अपने घर की मरम्मत करानी हो या उसे तुड़वाकर बनवाना हो तो घर का मालिक ऐसा खुद करेगा, क्योंकि वे उस घर का अकेला मालिक है।

फ्लैट या अपार्टमेंटImage Credit : IStock02 / 05

फ्लैट या अपार्टमेंट

मगर जब फ्लैट या अपार्टमेंट में मरम्मत की जरूरत पड़ेगी तो कौन करवाएगा? देखिए फ्लैट या अपार्टमेंट में छोटी-मोटी रिपेयर फ्लैट का मालिक ही कराएगा। कुछ चीजें बिल्डर की भी जिम्मेदारी होती हैं।

नई बिल्डिंग कौन बनवाएगाImage Credit : IStock03 / 05

नई बिल्डिंग कौन बनवाएगा

मगर जब पूरी बिल्डिंग के रिकंस्ट्रक्शन की बात आएगी तो ये कौन कराएगा? नोब्रोकर्स पोर्टल के अनुसार उस बिल्डिंग, जिसमें फ्लैट या अपार्टमेंट हैं, को अगर तोड़कर नए तौर पर पूरी तरह बनवाना है तो फ्लैट और अपार्टमेंट के सभी मालिकों को मिलकर सारा खर्च उठाना पड़ेगा।

कौन उठाएगा खर्चImage Credit : IStock04 / 05

कौन उठाएगा खर्च

यानी उस बिल्डिंग में जिस-जिस का फ्लैट या अपार्टमेंट है उन सबको मिलकर बिल्डिंग को फिर से बनवाने का खर्च उठाना होगा। बहुत संभव है कि 100 साल बाद तक फ्लैट खरीदार जीवित न रहे। तो उसके बाद जिसके पास फ्लैट होगा, उसे ये खर्च वहन करना होगा।

​ पुराना फ्लैट खरीदने से बचना चाहिए​Image Credit : IStock05 / 05

​ पुराना फ्लैट खरीदने से बचना चाहिए​

इसलिए अधिकतर जानकार कहते हैं कि पुराना फ्लैट खरीदने से बचना चाहिए। 5 साल तक पुराना फ्लैट खरीदा जा सकता है। मगर जानकार इससे ज्यादा पुराना फ्लैट न खरीदने की सलाह देते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!