अनाथालय वाले ने एंटीलिया के लिए दी जमीन, जानें 37 करोड़ से कैसे बना 15000 करोड़ का घर

मुकेश अंबानी का एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर है, जिसकी वैल्यू 15000 करोड़ रु है। मगर अंबानी ने एंटीलिया के लिए जमीन किससे और कितने में खरीदी, ये शायद आप नहीं जानते होंगे। यहां हम आपको बताएंगे किससे और कितने में एंटीलिया के लिए जमीन का सौदा हुआ था।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Aug 3 2024, 13:35 IST
​2002 में जमीन खरीदी​01 / 05

​2002 में जमीन खरीदी​

अंबानी फैमिली ने 2002 में एंटीलिया के लिए जमीन खरीदी थी। एंटीलिया का एरिया 4 लाख वर्ग फुट है।

​मुस्लिम चैरिटेबल ट्रस्ट​Image Credit : BCCL02 / 05

​मुस्लिम चैरिटेबल ट्रस्ट​

कई अनाथालय चलाने वाले एक मुस्लिम चैरिटेबल ट्रस्ट से अंबानी परिवार ने जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर बाद में एंटीलिया बनाया गया, जो अब दुनिया का सबसे महंगा रेसिडेंस है।

​37 करोड़ रु में खरीदी​Image Credit : BCCL03 / 05

​37 करोड़ रु में खरीदी​

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार एंटीलिया की जमीन के लिए डील 44 लाख डॉलर में हुई थी, जो आज के हिसाब से करीब 37 करोड़ रु बनते हैं।

​सबसे महंगी गली​Image Credit : BCCL04 / 05

​सबसे महंगी गली​

एंटीलिया मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर मौजूद है, जिसे India's Billionaires' Row कहा जाता है। अरबपतियों के महंगे घर और प्रॉपर्टी के रेट चलते इसे देश की सबसे महंगी गली भी जाता है।

​2011 में शिफ्ट हुआ परिवार​Image Credit : BCCL05 / 05

​2011 में शिफ्ट हुआ परिवार​

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एंटीलिया 2010 में बनकर तैयार हुआ था। फिर 2011 में अंबानी परिवार इस घर में शिफ्ट हुआ था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!