कोविड के बाद भारत में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इस होटल का इतना बिजनेस हुआ कि इसकी कंपनी Indian Hotels Company Limited (IHCL) का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही ताज होटल्स यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली होटल कंपनी हो गई।
1903 में टाटा ग्रुप (Tata Group) के बंबई के ताज होटल (Taj Hotel) में एक रात रहने का किराया 6 रुपये था।
IHCL ने पिछले सप्ताह ही 1 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप की उपलब्धि हासिल की है। टाटा ग्रुप की होटल कंपनी पूरे भारत में होटलों की संख्या बढ़ा रही है। इस समय इसके पास चार होटल ब्रांड हैं, ताज, सेलेक्शंस, विवांता और गेटवे।
इस समय टाटा ग्रुप की होटल कंपनी IHCL के पास 340 होटलों का पोर्टफोलियो है, जिनमें से 112 होटल चार महादेशों के 13 देशों में चल रहे हैं।
टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा थे। जिन्होंने भारत की सबसे बड़ी समूह कंपनी टाटा समूह की स्थापना की थी। इसका पहला होटल ताज महल पैलेस 1903 में बॉम्बे में खोला गया था।
भारत की हॉस्पिटेलिटी सेक्टर की दूसरा सबसे बड़ा होटल ग्रुप ओबेरॉय होटल है। जिसके पास 24,000 करोड़ रुपये का मार्केट कैप है, जो देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है।