इस होटल में वायर्ड बिजनेस सेंटर, सौना एवं स्पा, रेस्टोरेंट और लाउंज, ऑक्सफोर्ड बार और फ्री इंटरनेट की भी सुविधा है। मगर यहां का किराया भी बहुत अधिक है।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस होटल का शुरुआती किराया ही करीब 27000 रु है। वहीं अधिकतम किराया 1000 डॉलर तक जाता है, जो करीब 85500 रु बनते हैं।
इस होटल की शुरुआत अप्रैल 2022 में हुई थी। इस होटल को करीब 440 करोड़ रु की लागत से बनाया गया था। इसे घाना का सबसे लग्जरी होटल भी कहा जाता है।
इस होटल के मालिक हैं Nana Kwame Bediako। वे Kwarleyz Group के फाउंडर हैं। Bediako की एक और रियल एस्टेट कंपनी है Wonda World Estates।
Wonda World Estates ने ही No. 1 Oxford Street Hotel & Suites का निर्माण किया था। इस होटल में कई तरह के अलग-अलग सुइट्स हैं।
इन सुइट्स में पेंटहाउस सुइट, प्रेसिडेंशियल सुइट, किंग सुइट, सुपीरियर सुइट, एग्जेक्यूटिव सुइट और डीलक्स सुइट शामिल हैं।