ब्याज के जाल से पाएं आजादी! इन 8 स्मार्ट टिप्स से जल्दी खत्म होगा आपका लोन

Loan Repayment Tips 2026: आज के समय में होम लोन, पर्सनल लोन या कार लोन लेना आम बात हो गई है, लेकिन लंबे समय तक EMI भरते रहना कई बार आर्थिक दबाव बना देता है। अगर सही रणनीति अपनाई जाए तो लोन को तय समय से पहले चुकाया जा सकता है और ब्याज में हजारों–लाखों रुपए की बचत की जा सकती है। आपको लोन जल्दी चुकाने की कुछ स्मार्ट और असरदार टिप्स ही दे रहे हैं-

Authored by: शिवानी कोटनालाUpdated Feb 25 2026, 15:32 IST
जब भी बोनस, इंसेंटिव या अतिरिक्त आय मिले, उसका एक हिस्सा लोन के प्रीपेमेंट में लगाएं। इससे लोन की अवधि घटती है और ब्याज कम देना पड़ता है। हालांकि, पहले यह जरूर जांच लें कि बैंक प्रीपेमेंट पर कोई शुल्क तो नहीं ले रहा।Image Credit : IStock01 / 08

जब भी बोनस, इंसेंटिव या अतिरिक्त आय मिले, उसका एक हिस्सा लोन के प्रीपेमेंट में लगाएं। इससे लोन की अवधि घटती है और ब्याज कम देना पड़ता है। हालांकि, पहले यह जरूर जांच लें कि बैंक प्रीपेमेंट पर कोई शुल्क तो नहीं ले रहा।

अगर आपकी आय स्थिर है तो साल में एक या दो अतिरिक्त EMI भरने की कोशिश करें। इससे मूलधन (Principal Amount) तेजी से कम होता है और कुल ब्याज का बोझ घटता है। छोटी-छोटी अतिरिक्त पेमेंट भी लंबे समय में बड़ा फर्क डालती है।Image Credit : IStock02 / 08

अगर आपकी आय स्थिर है तो साल में एक या दो अतिरिक्त EMI भरने की कोशिश करें। इससे मूलधन (Principal Amount) तेजी से कम होता है और कुल ब्याज का बोझ घटता है। छोटी-छोटी अतिरिक्त पेमेंट भी लंबे समय में बड़ा फर्क डालती है।

अगर आपकी सैलरी बढ़ी है, तो EMI की राशि बढ़ाने का अनुरोध करें। EMI बढ़ने से लोन जल्दी खत्म होगा और कुल ब्याज में काफी कमी आएगी। यह तरीका खासकर होम लोन में प्रभावी होता है।Image Credit : IStock03 / 08

अगर आपकी सैलरी बढ़ी है, तो EMI की राशि बढ़ाने का अनुरोध करें। EMI बढ़ने से लोन जल्दी खत्म होगा और कुल ब्याज में काफी कमी आएगी। यह तरीका खासकर होम लोन में प्रभावी होता है।

अगर आपके पास एक से ज्यादा लोन हैं, तो सबसे ज्यादा ब्याज दर वाले लोन को पहले खत्म करने की रणनीति अपनाएं। इससे आपकी कुल ब्याज लागत तेजी से कम होगी।Image Credit : IStock04 / 08

अगर आपके पास एक से ज्यादा लोन हैं, तो सबसे ज्यादा ब्याज दर वाले लोन को पहले खत्म करने की रणनीति अपनाएं। इससे आपकी कुल ब्याज लागत तेजी से कम होगी।

अगर किसी दूसरे बैंक में कम ब्याज दर मिल रही है, तो बैलेंस ट्रांसफर का विकल्प देखें। कम ब्याज दर से EMI का बड़ा हिस्सा मूलधन में जाएगा और लोन जल्दी खत्म होगा।Image Credit : IStock05 / 08

अगर किसी दूसरे बैंक में कम ब्याज दर मिल रही है, तो बैलेंस ट्रांसफर का विकल्प देखें। कम ब्याज दर से EMI का बड़ा हिस्सा मूलधन में जाएगा और लोन जल्दी खत्म होगा।

मंथली बजट बनाएं और गैर-जरूरी खर्चों को कम करें। जो रकम बचे, उसे लोन चुकाने में लगाएं। छोटी बचत भी समय के साथ बड़ा असर डालती है।Image Credit : IStock06 / 08

मंथली बजट बनाएं और गैर-जरूरी खर्चों को कम करें। जो रकम बचे, उसे लोन चुकाने में लगाएं। छोटी बचत भी समय के साथ बड़ा असर डालती है।

लोन जल्दी चुकाने के चक्कर में अपनी पूरी बचत इस्तेमाल न करें। पहले 3–6 महीने का इमरजेंसी फंड तैयार रखें, ताकि किसी अचानक खर्च की स्थिति में नया कर्ज न लेना पड़े।Image Credit : IStock07 / 08

लोन जल्दी चुकाने के चक्कर में अपनी पूरी बचत इस्तेमाल न करें। पहले 3–6 महीने का इमरजेंसी फंड तैयार रखें, ताकि किसी अचानक खर्च की स्थिति में नया कर्ज न लेना पड़े।

सबसे जरूरी है वित्तीय अनुशासन। EMI समय पर भरें, बजट का पालन करें और तय लक्ष्य के अनुसार अतिरिक्त भुगतान करते रहें। निरंतरता ही लोन जल्दी खत्म करने की असली कुंजी है।Image Credit : IStock08 / 08

सबसे जरूरी है वित्तीय अनुशासन। EMI समय पर भरें, बजट का पालन करें और तय लक्ष्य के अनुसार अतिरिक्त भुगतान करते रहें। निरंतरता ही लोन जल्दी खत्म करने की असली कुंजी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!