बिजनेस

सोने का भाव आज का 28 अगस्त 2026: रक्षाबंधन के दिन 3300 रुपये घटी कीमत, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 28 August 2026: रक्षाबंधन के दिन दिल्ली-एनसीआर समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

रक्षाबंधन के दिन जानिए सोने का ताजा भाव (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 28 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आइए जानते हैं आज रक्षाबंधन में ताजा रेट क्या रहा। बाजार ओपन होने के बाद कीमतोंं में फिर गिरावट हुई। दिल्ली में सोने की कीमत 3,300 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.68% लुढ़कर यानी 2667 रुपये गिरावट के साथ 1,56,329 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,58,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,524.40 डॉलर प्रति औंस है। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आगे आप कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 28 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम सोने का भाव
24 कैरेट₹1,56,890
22 कैरेट₹1,43,816
20 कैरेट₹1,30,742
18 कैरेट₹1,17,668
16 कैरेट₹1,04,593
14 कैरेट₹91,519
12 कैरेट₹78,445
10 कैरेट₹65,371

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹159870₹146650₹120120
मुंबई₹159820₹146500₹119870
कोलकाता₹159820₹146500₹119870
चेन्नई₹159820₹146500₹124200
पटना₹159870₹146550₹119920
लखनऊ₹159870₹146650₹120120
मेरठ₹159870₹146650₹120120
कानपुर₹159870₹146650₹120120
गाजियाबाद₹159870₹146650₹120120
नोएडा₹159870₹146650₹120120
गुरुग्राम₹159870₹146650₹120120
चंडीगढ़₹159870₹146650₹120120
जयपुर₹159870₹146650₹120120
लुधियाना₹159970₹146650₹120120
गुवाहाटी₹159820₹146500₹119870
इंदौर₹159870₹146550₹119920
अहमदाबाद₹159870₹146550₹119920
वडोदरा₹159870₹146550₹119920
सूरत₹159870₹146550₹119920
नागपुर₹159820₹146500₹119870
पुणे₹159820₹146500₹119870
नासिक₹159850₹146530₹119900
बैंगलोर₹159820₹146500₹119870
अयोध्या₹159870₹146650₹120120
भुवनेश्वर₹159820₹146500₹119870
रायपुर₹159820₹146500₹119870
हैदराबाद₹159820₹146500₹119870

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

शुक्रवार को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर भाई-बहन एक-दूसरे को उपहार देते हैं और त्योहार की खरीदारी में सोने-चांदी के गहनों की अहम भूमिका होती है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। स्थानीय बाजारों में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले सोने की कीमत 800 रुपये टूटकर 1,65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 1,66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोने की कीमतों में यह गिरावट रक्षाबंधन से एक दिन पहले आई है, जब आम तौर पर लोग उपहार और गहने ज्यादा खरीदते हैं। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,585.88 डॉलर प्रति औंस रहा। मंगलवार को सोने की कीमत 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने के बाद, पिछले दो कारोबारी सत्रों में इसमें 1,400 रुपये की गिरावट आई है।

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग स्थिर रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 13 रुपये अथवा 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी लगभग स्थिर रहा। सत्र की शुरुआत में, सोना वायदा की कीमत पिछले बंद भाव ₹1,59,663 से ₹2,971 गिरकर ₹1,56,692 प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक आ गया था। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,601.64 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में उछाल के कारण भी सोने की कीमतों में गिरावट आई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को हाजिर सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि उम्मीद से अधिक अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में सुधार का असर सोने पर पड़ा। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि महंगाई के आंकड़ों के बाद डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बढ़ने से हाजिर सोने की कीमतों में गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article