एजुकेशन

Raksha Bandhan School Holiday: आज 28 अगस्त रक्षाबंधन पर कहां कहां बंद हैं स्कूल, यहां देखें अपने राज्य और जिले के स्कूलों का अपडेट

Raksha Bandhan School Holiday: आज यानी 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारत के अधिकतर स्कूलो में आज अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि रक्षाबंधन पर कहां कहां स्कूल बंद हैं।

Image

Raksha Bandhan School Holiday: रक्षाबंधन पर कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल

Raksha Bandhan School Holiday: आज यानी 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा (Raksha Bandhan School Holiday) रहा है। यह भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी रिश्ते को मजबूत (Raksh Bandhan School Closed) करता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसके सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामन करती हैं। साथ ही भाई अपनी बहन को कुछ खास उपहार देने के साथ हर परिस्थिति में उसका साथ देने व रक्षा करने का संकल्प लेता है। इस बीच छात्र व अभिभावक लगातार जानना चाहते हैं कि रक्षाबंधन पर कहां कहां स्कूल बंद हैं। यहां आप जान सकते हैं।

बता दें उत्तर भारत के कई राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार समेत भारत के अधिकतर राज्यों में आज यानी 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर आज स्कूल बंद है। इसके अलावा स्कूलों की छुट्टी संबंधित राज्य के आदेश और स्कूल के अपने अकादमिक कैलेंडर पर निर्भर करती है। इसलिए छात्रों और अभिभावकों को अपने स्कूल की ओर से जारी नोटिस जरूर देखना चाहिए।

Raksha Bandhan School Holiday: स्टेट वाइज स्कूलों की छुट्टी की लिस्ट चेक कर सकते हैं

  • राज्य/क्षेत्र - 28 अगस्त को स्कूलों की स्थिति
  • उत्तर प्रदेश - बंद
  • दिल्ली-NCR - बंद
  • हरियाणा - बंद
  • राजस्थान - बंद
  • मध्य प्रदेश - बंद
  • बिहार - बंद
  • उत्तराखंड - बंद
  • झारखंड - छुट्टी बहाल
  • तमिलनाडु - स्कूल खुले रह सकते हैं
  • केरल - स्कूल खुले रह सकते हैं
  • कर्नाटक - स्कूल खुले रह सकते हैं
  • आंध्र प्रदेश - स्कूल खुले रह सकते हैं
  • तेलंगाना - स्कूल खुले रह सकते हैं
  • असम - स्कूल खुले रह सकते हैं
  • मेघालय - स्कूल खुले रह सकते हैं
  • नागालैंड - स्कूल खुले रह सकते हैं

Raksha Bandhan School Closed: रक्षाबंधन पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

बता दें रक्षाबंधन पर स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन कल यानी 29 अगस्त को शनिवार पड़ रहा है। ऐसे में कई स्कूलों में शनिवार को भी अवकाश रहता है। ऐसे में छात्रों को 3 से 4 दिन की छुट्टी मिल गई है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article