कम क्रेडिट स्कोर पर भी मिल जाएगा पर्सनल लोन, बस 3 स्टेप्स को कर लें फॉलो

बार-बार लोन रिजेक्ट हो रहा है या ब्याज दर बहुत ज्यादा मिल रही है? घबराएं नहीं! सिर्फ 3 आसान स्टेप्स से आप क्रेडिट स्कोर सुधार सकते हैं और बेहतर शर्तों पर लोन पा सकते हैं।

Authored by: Updated Aug 3 2025, 17:40 IST
​कम स्कोर पर भी मिलेगा पर्सनल लोन!​Image Credit : IStock01 / 08

​कम स्कोर पर भी मिलेगा पर्सनल लोन!​

बार-बार लोन रिजेक्ट हो रहा है या ब्याज दर बहुत ज्यादा मिल रही है? घबराएं नहीं! सिर्फ 3 आसान स्टेप्स से आप क्रेडिट स्कोर सुधार सकते हैं और बेहतर शर्तों पर लोन पा सकते हैं। (Photo:iStock)

​पेमेंट टाइम पर करें​Image Credit : IStock02 / 08

​पेमेंट टाइम पर करें​

EMI और बिल समय पर चुकाएं। लेट पेमेंट या EMI मिस करना क्रेडिट स्कोर गिराने की सबसे बड़ी वजह है। इसके लिए ऑटो-डेबिट सेट करें और कम से कम ‘मिनिमम ड्यू’ हर हाल में भरें. लगातार 2-3 महीने समय पर पेमेंट से स्कोर में सुधार दिखेगा। (Photo:iStock)

​क्रेडिट कार्ड लिमिट का सही इस्तेमाल​​​Image Credit : IStock03 / 08

​क्रेडिट कार्ड लिमिट का सही इस्तेमाल​​​

लिमिट सही रखें और अपने खर्चों को भी सिमित रखें। अगर आप अपनी कार्ड लिमिट का 30% से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो यह बैंकों को खतरे की घंटी लगता है। स्टेटमेंट डेट से पहले भुगतान करें, कार्ड ‘मैक्स आउट’ करने से बचें और संतुलन से खर्च दिखाता है कि आप जिम्मेदार हैं। (Photo:iStock)

​क्रेडिट रिपोर्ट जरूर चेक करें​Image Credit : IStock04 / 08

​क्रेडिट रिपोर्ट जरूर चेक करें​

गलत जानकारी से बचें। कई बार स्कोर कम होने की वजह गलत एंट्री या पुरानी जानकारी होती है। साल में एक बार CIBIL या अन्य एजेंसी से फ्री रिपोर्ट लें। गलतियां मिलें तो ऑनलाइन शिकायत करें 30 दिन में ठीक हो सकती हैं। (Photo:iStock)

​पुराना अच्छा खाता बंद न करें​​​Image Credit : IStock05 / 08

​पुराना अच्छा खाता बंद न करें​​​

पुराना ट्रैक रिकॉर्ड मदद करता है। अगर आपके पास पुराना क्रेडिट कार्ड या लोन खाता है जिसे आपने अच्छे से चलाया है, तो उसे बंद न करें। यह आपके स्कोर को मजबूती देता है। (Photo:iStock)

​एक साथ कई लोन के लिए अप्लाई न करें​Image Credit : IStock06 / 08

​एक साथ कई लोन के लिए अप्लाई न करें​

हर बार की पूछताछ स्कोर गिराती है। बार-बार लोन या कार्ड के लिए अप्लाई करना बैंक को दिखाता है कि आप फाइनेंशियल परेशानी में हैं। इससे स्कोर और नीचे चला जाता है। (Photo:iStock)

​क्रेडिट-बिल्डर प्रोडक्ट आज़माएं​Image Credit : IStock07 / 08

​क्रेडिट-बिल्डर प्रोडक्ट आज़माएं​

कम स्कोर वालों के लिए बेहतर ऑप्शन, अगर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री कम है, तो सिक्योर लोन या क्रेडिट-बिल्डर कार्ड से शुरुआत करें। समय पर पेमेंट से स्कोर बढ़ेगा। (Photo:iStock)

​लोन पाने के लिए क्या करें?​​​​Image Credit : IStock08 / 08

​लोन पाने के लिए क्या करें?​​​​

लोन पाने के लिए समय पर पेमेंट करें, खर्चक को लिमिट रखें और क्रेडिट हिस्ट्री मेंटेन करें।​​​​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!