एलन मस्क को मिला अब तक का दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा वेतन पैकेज, डांसिंग रोबोट्स के साथ पहुंचे मंच पर

Elon Musk Biggest Pay Package: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट पे पैकेज (वेतन पैकेज) मिलने की मंजूरी मिल गई है। टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने इसे 75% से अधिक समर्थन के साथ पास किया। इस प्रस्ताव ने मस्क के उस विजन को बल दिया जिसमें वे टेस्ला को AI और रोबोटिक्स की दिग्गज कंपनी बनाना चाहते हैं। यह वोट कंपनी की सालाना बैठक में ऑस्टिन, टेक्सास में हुआ। मस्क ऑस्टिन की फैक्ट्री में नाचते रोबोट्स संग मंच पर पहुंचे।

Authored by: रामानुज सिंहUpdated Nov 7 2025, 11:24 IST
​मस्क को मिल सकता है 1 ट्रिलियन डॉलर तक का स्टॉक​Image Credit : AP/X01 / 08

​मस्क को मिल सकता है 1 ट्रिलियन डॉलर तक का स्टॉक​

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, जो पहले से ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, इस नए प्लान के तहत अगले 10 सालों में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर तक का स्टॉक पा सकते हैं। कुछ भुगतान घटाने के बाद इसका वास्तविक मूल्य करीब 878 बिलियन डॉलर रहेगा।

​टेस्ला का भविष्य: AI और रोबोटिक्स पर फोकस​Image Credit : AP02 / 08

​टेस्ला का भविष्य: AI और रोबोटिक्स पर फोकस​

मस्क ने कहा कि टेस्ला अब केवल इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कंपनी नहीं रहेगी। वह इसे AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) और रोबोटिक्स की दुनिया में एक बड़ी ताकत बनाना चाहते हैं। उनका लक्ष्य है कि सेल्फ-ड्राइविंग कारें (स्वचालित वाहन), अमेरिका भर में रोबोटैक्सी नेटवर्क, मानव जैसे रोबोट (Optimus)।

​शेयरधारकों ने मस्क की योजनाओं को समर्थन दिया​Image Credit : AP03 / 08

​शेयरधारकों ने मस्क की योजनाओं को समर्थन दिया​

इस बैठक में टेस्ला के तीन निदेशकों को फिर से चुना गया और एक नया वेतन प्लान पास किया गया, क्योंकि पुराना प्लान कानूनी विवाद में फंसा हुआ था। मस्क ने कहा कि दूसरी कंपनियों की मीटिंग बोरिंग होती हैं, लेकिन हमारी तो बेमिसाल है। देखो ये कितना शानदार है!

​टेस्ला करेगी xAI में निवेश​Image Credit : AP04 / 08

​टेस्ला करेगी xAI में निवेश​

शेयरधारकों ने मस्क की AI कंपनी xAI में निवेश के पक्ष में भी वोट किया। हालांकि कुछ निवेशकों ने हितों के टकराव (conflict of interest) की चिंता जताई, फिर भी अधिकतर का मानना है कि यह दोनों कंपनियों के लिए फायदेमंद रहेगा। टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक को बेहतर बनाने में xAI की भूमिका अहम हो सकती है।

​कुछ निवेशकों का विरोध भी​Image Credit : AP05 / 08

​कुछ निवेशकों का विरोध भी​

कुछ बड़े निवेशकों जैसे नॉर्वे के सॉवरेन वेल्थ फंड, और सलाह देने वाली कंपनियाँ Glass Lewis और ISS ने इस प्लान का विरोध किया। उनका कहना है कि इतना बड़ा पैकेज शेयरधारकों के मूल्य को घटा सकता है।

​मस्क छोड़ देते कंपनी​Image Credit : AP06 / 08

​मस्क छोड़ देते कंपनी​

टेस्ला के बोर्ड ने चेतावनी दी थी कि अगर यह प्लान पास नहीं हुआ तो मस्क कंपनी छोड़ सकते हैं। अब पैकेज मंजूर होने से निवेशकों को राहत मिली है कि मस्क का ध्यान फिर से टेस्ला पर रहेगा।

​मस्क के लक्ष्यों की बड़ी लिस्ट​Image Credit : AP07 / 08

​मस्क के लक्ष्यों की बड़ी लिस्ट​

मस्क को यह पैसा तभी मिलेगा जब वह अगले 10 सालों में ये बड़े लक्ष्य हासिल करेंगे। 20 मिलियन गाड़ियां डिलीवर करना। 1 मिलियन रोबोटैक्सी लॉन्च करना। 1 मिलियन रोबोट बेचना। $400 बिलियन तक का प्रॉफिट कमाना और टेस्ला का वैल्यूएशन $8.5 ट्रिलियन तक बढ़ाना। हर लक्ष्य और मूल्य वृद्धि के साथ मस्क को कंपनी का 1% शेयर मिलेगा।

​पैसा नहीं, प्रभाव चाहिए​Image Credit : AP08 / 08

​पैसा नहीं, प्रभाव चाहिए​

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि उन्हें पैसे से ज्यादा कंपनी में अपना वोटिंग पावर (प्रभाव) बढ़ाने की इच्छा है। उनका कहना है कि वे टेस्ला के जरिए एक रोबोट आर्मी तैयार करने की दिशा में काम करेंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!