बुर्ज खलीफा दुबई के टॉप टूरिस्ट क्षेत्र में से एक है। चाहे राष्ट्रीय अवकाश हो या कोई अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम, बुर्ज खलीफा आकर्षण का केंद्र होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रोमांचक समारोह, फाउंटेन शो और आतिशबाजी देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहां आते हैं।
बुर्ज खलीफा और डाउनटाउन दुबई को एमार प्रॉपर्टीज ने विकसित किया है। दुनिया की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत में पर्यटकों के लिए कई शानदार सुविधाएं, मजेदार गतिविधियों के साथ आलीशान होटल भी है।
बुर्ज खलीफा में दुबई का फेमस अरमानी होटल है, जो अपने अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट के लिए जाना जाता है। इसका बुर्ज खलीफा इमारत में 160 कमरे का होटल है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक के रूप में, बुर्ज खलीफा में यह असाधारण होटल है, जो मेहमानों को दुबई के केंद्र में वास्तव में अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है।
बुर्ज खलीफा में होटल के कमरे और सुइट्स का एक रात का किराया लगभग 43 हजार रुपये है। यदि आप लग्जरी सुइट ठहरते हैं यहां एक रात का किराया लाखों रुपये में हो सकता है।
अरमानी होटल में डीलक्स रूम,प्रीमियर रूम, प्रीमियर सुइट, बालकनी के साथ अरमानी प्रीमियर सुइट, अरमानी फाउंटेन सुइट, एग्जीक्यूटिव सुइट, बालकनी के साथ अरमानी फाउंटेन सुइट और अरमानी एम्बेसडर सुइट नाश्ते के साथ जैसे रूम के विकल्प मिलते हैं।