​केंद्रीय कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी का तोहफा कब, इस महीने से इतनी होगी वेतन बढ़ोतरी!​

​DA Hike: केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी की घोषणा दिवाली से पहले कर सकती है। आइए जानते हैं इस बार DA में कितनी वृद्धि संभव है। वर्तमान में DA 55% है। यह वृद्धि त्योहारी सीजन में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत लेकर आएगी।​

Authored by: रामानुज सिंहUpdated Sep 24 2025, 06:41 IST
​जुलाई 2025 में DA वृद्धि की संभावना​Image Credit : Istock01 / 08

​जुलाई 2025 में DA वृद्धि की संभावना​

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस बार त्योहारी सीजन में वेतन के मोर्चे पर अच्छी खबर मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार जुलाई 2025 के लिए महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि की घोषणा दिवाली से पहले कर सकती है।

​DA में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद?​Image Credit : Istock02 / 08

​DA में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद?​

एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस बार DA में 3% की वृद्धि हो सकती है। फिलहाल DA मूल वेतन का 55% है, जो वृद्धि के बाद 58% हो जाएगा।

​सरकारी घोषणा का इंतजार​Image Credit : Istock03 / 08

​सरकारी घोषणा का इंतजार​

हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन परंपरागत रूप से सितंबर या अक्टूबर में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में DA वृद्धि को मंजूरी दी जाती है, और यह जुलाई से लागू मानी जाती है।

​1.2 करोड़ कर्मचारियों को होगा लाभ​Image Credit : Istock04 / 08

​1.2 करोड़ कर्मचारियों को होगा लाभ​

इस बढ़ोतरी से देशभर के 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा, जिससे दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों पर उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी।

​DA वृद्धि कब होती है?​Image Credit : Istock05 / 08

​DA वृद्धि कब होती है?​

केंद्र सरकार साल में दो बार DA वृद्धि की घोषणा करती है। जनवरी के लिए: फरवरी-मार्च में और जुलाई के लिए: सितंबर-अक्टूबर में और ये पिछली तारीख से (retrospective effect) लागू होती है।

​DA कैसे तय होता है?​Image Credit : Istock06 / 08

​DA कैसे तय होता है?​

महंगाई भत्ते की गणना CPI-IW (उद्योग श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के आधार पर की जाती है। 7वें वेतन आयोग के अनुसार, फार्मूला यह है:- DA (%) = [(पिछले 12 महीनों का CPI-IW औसत – 261.42) ÷ 261.42] × 100

​CPI-IW क्या है?​Image Credit : Istock07 / 08

​CPI-IW क्या है?​

CPI-IW को श्रम ब्यूरो द्वारा मासिक रूप से जारी किया जाता है। यह सूचकांक यह दर्शाता है कि महंगाई का स्तर औद्योगिक श्रमिकों को किस हद तक प्रभावित कर रहा है। इसी के आधार पर DA में बदलाव होता है।

​वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी?​Image Credit : Istock08 / 08

​वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी?​

अगर 3% की वृद्धि होती है, तो जिस कर्मचारी का मूल वेतन ₹18,000 प्रति माह है, उसका DA ₹540 बढ़ेगा। इसका लाभ 1 जुलाई 2025 से मिलेगा, और बकाया राशि (arrears) के साथ भुगतान किया जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!