ये है नंगे पाँव वाला अरबपति, पेड़ के नीचे से चलाता है ऑफिस

अरबपति लोग अपनी महंगी चीजों और लग्जरी लाइफस्टाइल के जाने जाते हैं। मगर एक भारतीय अरबपति ऐसा है, जो अपनी सादगी के लिए फेमस है। ये हैं जोहो कॉरपोरेशन के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Sep 3 2024, 12:49 IST
​श्रीधर की नेटवर्थ​Image Credit : BCCL/X01 / 06

​श्रीधर की नेटवर्थ​

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार श्रीधर की नेटवर्थ करीब 31500 करोड़ रु है। इतनी दौलत के बावजूद वे साइकिल से चलते हैं।

​नंगे पाँव वाला अरबपति​Image Credit : BCCL/X02 / 06

​नंगे पाँव वाला अरबपति​

श्रीधर का निकनेम Barefoot Billionaire यानी नंगे पाँव वाला अरबपति है। यानी वे अकसर नंगे पाँव रहते हैं। उन्हें जूते पहनना पसंद नहीं।

​इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलाने की फोटो ​Image Credit : BCCL/X03 / 06

​इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलाने की फोटो ​

श्रीधर की इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलाने की फोटो भी काफी चर्चा में रही थी। खास बात यह है कि वे यूएस से भारत वापस आए हैं।

​गांव में सेटेलाइट ऑफिस खोल दिया​Image Credit : BCCL/X04 / 06

​गांव में सेटेलाइट ऑफिस खोल दिया​

उन्होंने अपने छोटे से गांव में सेटेलाइट ऑफिस खोल दिया। श्रीधर के मुताबिक जोहो में चेन्नई से बाहर के लोगों के शामिल होने पर उन्हें यह आइडिया आया था।

​बच्चों को पढ़ाना शुरू किया​Image Credit : BCCL/X05 / 06

​बच्चों को पढ़ाना शुरू किया​

कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन में उनके गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे, तो उन्होंने खुद ही बच्चों को पढ़ाना शुरू किया।

​पेड़ के नीचे काम करते दिखे​Image Credit : BCCL/X06 / 06

​पेड़ के नीचे काम करते दिखे​

श्रीधर को खेत के पास पेड़ के नीचे अपने लैपटॉप पर काम करते भी देखा गया है। वे नेचर के काफी करीब रहते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!