फिनटेक यानी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी ऐप्स और वेबसाइट्स के जरिए बैंकिंग सेवाओं को डिजिटल बनाते हैं। बिना बैंक गये आप मोबाइल से लोन ले सकते हैं। ये प्लेटफॉर्म खासकर छोटे, जल्दी मिलने वाले लोन के लिए लोकप्रिय हैं।
फिनटेक ऐप्स में प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल होती है, जिससे लोन तुरंत मिल जाता है। वहीं, बैंक से लोन के लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट्स और लंबी प्रक्रिया होती है, इसलिए समय लगता है।
फिनटेक ऐप्स में कम डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत होती है। बैंक से लोन के लिए इनकम सर्टिफिकेट, बैंक स्टेटमेंट, आईडी प्रूफ जैसे कई दस्तावेज देने पड़ते हैं।
फिनटेक ऐप्स आमतौर पर 25,000 से 50,000 रुपये तक के छोटे लोन देते हैं, लेकिन ब्याज दरें बैंक की तुलना में अधिक होती हैं। बैंक से बड़े अमाउंट कम ब्याज दर पर मिलते हैं, बशर्ते क्रेडिट स्कोर अच्छा हो।
बैंकों के पास मजबूत ब्रांच नेटवर्क और शिकायत निवारण व्यवस्था होती है। फिनटेक ऐप्स में डिजिटल सपोर्ट होता है, लेकिन विवाद या धोखाधड़ी में भरोसा कम होता है।
अगर आपकी नौकरी स्थिर है और क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो बैंक से लोन लेना बेहतर और सस्ता विकल्प है। अगर आपको तुरंत और कम राशि का लोन चाहिए, तो फिनटेक ऐप आपके लिए उपयुक्त हैं।
जल्दी लोन मिलना सुविधाजनक लगता है, लेकिन उच्च ब्याज और सख्त वसूली से बचने के लिए अपनी जरूरत और वित्तीय स्थिति के हिसाब से सही विकल्प चुनें।