शहर

महिलाओं को सालाना 40 हजार, छात्राओं को लैपटॉप... चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव

UP Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को महिलाओं के लिए स्त्री सम्मान समृद्धि योजना का ऐलान किया।

Image

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

Photo : Times Now Digital

UP Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को महिलाओं के लिए स्त्री सम्मान समृद्धि योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये दिया जाएगा।

'महिलाओं को हर साल 40,000 रुपये'

अखिलेश यादव ने कहा कि स्त्री सम्मान समृद्धि योजना लागू की जाएगी, जो आधी आबादी का पूरी आजादी का संकल्प है। समाजवादी सरकार महिलाओं को हर साल 40,000 रुपये देकर सक्षम बनाने का काम किया जाएगा और इसे आने वाले समय में और बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, ''सपा सरकार में महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन शुरू की गई थी, जिसमें 500 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाता था और भविष्य में इसे लगातार बढ़ाने का तय किया गया। इसीलिए जब पिछली बार मेनिफेस्टो बना था तो उसमें बढ़ाकर लिखा था।''

छात्राओं के लिए लैपटॉप का ऐलान

अखिलेश यादव ने कहा कि पहले भी सपा सरकार ने बच्चों को लैपटॉप बांटा था। भविष्य में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाली हर बेटी को लैपटॉप देकर आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि न सिर्फ स्त्री सम्मान समृद्धि योजना लागू की जाएगी, बल्कि असुरक्षा की भावनाओं को भी खत्म किया जाएगा। भाजपा के लिए नारी महज, नारा बनकर रह गई है। महिला आरक्षण पास हो गया है, उसके बावजूद भाजपा क्यों देरी कर रही है।

अखिलेश ने क्या-क्या ऐलान किए

  • स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना लागू करने का वादा।
  • हर प्रतिभावान छात्रा को 'लैपटॉप' दिया जाएगा।
  • वयस्क स्त्रियों को 'मोबाइल' देने का ऐलान।
  • सरकारी स्कूल में मुफ्त शिक्षा और प्राइवेट स्कूलों की फीस आधी करने का वादा।
  • हर विद्यालय में स्वच्छ शौचालय व पेयजल की व्यवस्था।

डिंपल यादव ने बताया PDA में A का मतलब

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पीडीए में ए की नई परिभाषा समझाई। जिससे एक बात तो साफ हो गई कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा उत्तर प्रदेश की आधी आबादी पर अपना सीधा ध्यान केंद्रित कर रही है। डिंपल यादव ने कहा कि पीडीए के 'ए' में आधी आबादी को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पीडीए में आधी आबादी के रूप में शामिल हर स्त्री का सम्मान और समृद्धि हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि स्त्री शब्द को इसीलिए लिया गया है, क्योंकि बालिया, युवती, नारी, महिला कहने से उम्र का दायरा बंध जाता है, जबकि स्त्री शब्द एक जेंडर को रिप्रेजेंट करता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article