ऑटो रिक्शा का तीन-पहिया डिजाइन इसे हल्का और छोटे मोड़ वाले रास्तों पर चलाने योग्य बनाता है। तीन पहियों के कारण ऑटो का टर्निंग रेडियस बहुत छोटा होता है, यानी यह संकरी गलियों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर आसानी से घूम सकता है।
अगर इसमें चार पहिए होते, तो यह उतना फुर्तीला नहीं रह पाता और छोटी सड़कों पर घूमने में परेशानी होती। इसके अलावा, तीन-पहिया ऑटो का वजन कम होता है, जिससे इंजन पर कम दबाव पड़ता है और ईंधन की खपत भी कम होती है। यह खासतौर पर छोटे व्यवसायियों और डेली कम्यूटर्स के लिए किफायती विकल्प बनाता है।
तीन पहिए का ऑटो रिक्शा आम तौर पर एक सामने और दो पीछे के पहिए वाला होता है। इस डिजाइन से मोड़ पर स्थिरता बनी रहती है, बशर्ते वाहन की गति सीमित हो। चार पहियों वाला डिज़ाइन ऑटो को स्थिर जरूर बनाएगा, लेकिन इसके लिए मोटे और भारी इंजन की जरूरत होती है।
इससे ऑटो की कीमत बढ़ जाएगी और इसे छोटे व्यवसायियों के लिए सस्ता विकल्प नहीं कहा जा सकता। इसके अलावा, तीन पहिए के डिजाइन से निर्माण और मेंटेनेंस आसान होता है। कम पुर्जे, कम जटिलता और कम मरम्मत की लागत, यही वजह है कि ऑटो रिक्शा आज भी तीन पहियों वाला सबसे लोकप्रिय हल्का वाहन बना हुआ है।
तीन पहियों वाले ऑटो की कीमत चार पहियों वाले वाहन की तुलना में बहुत कम होती है। यह छोटे शहरों और कस्बों में लोगों के लिए सस्ती और जल्दी चलने वाली परिवहन सुविधा प्रदान करता है। चार पहियों वाला ऑटो अधिक ईंधन खाता और अधिक जगह लेता, जिससे यह ट्रैफिक की भीड़ में उतना फायदेमंद नहीं होता।
तीन पहिए वाला ऑटो न केवल किफायती और हल्का है, बल्कि छोटी सड़कों पर आसानी से चलने वाला और कम मेंटेनेंस वाला वाहन भी है। चार पहियों का विकल्प तकनीकी रूप से संभव है, लेकिन आर्थिक और व्यावहारिक कारणों से यह भारत में लोकप्रिय नहीं हो पाया।
इसलिए अगली बार जब आप ऑटो रिक्शा में सफर करें, तो जान लें कि उसके तीन पहिए का राज सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि सुविधा, स्थिरता और किफायत का भी है।