​Traffic Challan: चालान माफ करवाने का शानदार मौका, इस दिन पूरे देश में लगेगी लोक अदालत​

Lok Adalat Traffic Challan: अगर आपका ट्रैफिक चालान अभी तक पेंडिंग है, तो 13 दिसंबर 2025 की तारीख जरूर याद रखें। इस दिन देशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा, जहां आप अपने चालान बिना किसी लंबी कानूनी प्रक्रिया के आसानी से सुलझा सकते हैं। इसका उद्देश्य अदालतों पर बढ़ते बोझ को कम करना और ट्रैफिक से जुड़े पुराने मामलों को तेजी से निपटाना है।​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 1 2025, 07:56 IST
​लोक अदालत में क्या होता है?​Image Credit : Canva01 / 08

​लोक अदालत में क्या होता है?​

​यह आयोजन NALSA (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) के तहत होता है और यह वाहन चालकों को छोटे ट्रैफिक उल्लंघनों को जल्दी सुलझाने का मौका देता है। कई बार चालान राशि में आंशिक छूट भी मिल जाती है। यानी अगर आप सही तैयारी के साथ जाते हैं तो नए साल की शुरुआत बिना कानूनी झंझट के कर सकते हैं।​

​कब और कहां लगेगी लोक अदालत?​Image Credit : Canva02 / 08

​कब और कहां लगेगी लोक अदालत?​

​यह साल 2025 की चौथी और अंतिम लोक अदालत शनिवार, 13 दिसंबर को आयोजित होगी। यहां सिर्फ ऐसे मामलों की सुनवाई होगी जिन्हें आपसी सहमति से निपटाया जा सकता है। लोक अदालत का आयोजन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में होगा।​

​कौन जा सकता है?​Image Credit : Canva03 / 08

​कौन जा सकता है?​

यदि आपके पास कोई भी गाड़ी है और अगर आपके नाम पर पेंडिंग ई-चालान है और अभी तक कोर्ट की बड़ी कार्रवाई शुरू नहीं हुई है, तो आप लोक अदालत में इसे निपटा सकते हैं। तो आपके लिए अपने पेंडिंग चालान को खत्म करने का शानदार मौका है।​

​किन चालानों का निपटारा होगा?​Image Credit : Canva04 / 08

​किन चालानों का निपटारा होगा?​

बिना हेलमेट चलाना, सीट बेल्ट न लगाना, रेड सिग्नल तोड़ना, गलत पार्किंग, PUC न होना, इंश्योरेंस एक्सपायर होना जैसे मामले शामिल होंगे। ध्यान रखें कि गंभीर मामलों जैसे नशे में ड्राइविंग, हिट एंड रन या किसी को चोट/मौत पहुंचाने वाले केस लोक अदालत में शामिल नहीं होंगे।

​निपटान की प्रक्रिया​Image Credit : Canva05 / 08

​निपटान की प्रक्रिया​

​अपने राज्य की ट्रैफिक पुलिस या ई-चालान वेबसाइट पर जाकर लंबित चालानों की जांच करें। कई राज्यों में आपको पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या टोकन लेना होता है।​

​ये दस्तावेज साथ रखें​Image Credit : Canva06 / 08

​ये दस्तावेज साथ रखें​

मूल चालान या ऑनलाइन चालान की प्रिंटेड कॉपी, वाहन का RC (मूल व फोटोकॉपी), ड्राइविंग लाइसेंस (मूल व कॉपी), मान्य पहचान पत्र (आधार, वोटर ID आदि), रजिस्ट्रेशन स्लिप / टोकन (ऑनलाइन बुकिंग करने पर)नोट- सभी डॉक्यूमेंट्स के ओरिजिनल और कॉपी दोनों साथ में रखें।

​13 दिसंबर को रहें उपस्थित​Image Credit : Canva07 / 08

​13 दिसंबर को रहें उपस्थित​

​निर्धारित कोर्ट में समय पर पहुंचकर अपना मामला कंसिलिएशन बेंच के सामने रखें। बातचीत और सहमति के आधार पर चालान की राशि कम भी हो सकती है और कई मामलों में छूट भी मिलती है। भुगतान के बाद आपको आधिकारिक रसीद मिल जाएगी और चालान डिस्पोज्ड माना जाएगा।​

​लोक अदालत क्यों है फायदेमंद?​Image Credit : Canva08 / 08

​लोक अदालत क्यों है फायदेमंद?​

कम जुर्माना, बिना कोर्ट की लंबी सुनवाई, कोई अतिरिक्त कोर्ट फीस नहीं, समय और पैसे दोनों की बचत होती है। अगर आप इस अवसर को नजरअंदाज करते हैं, तो आगे जुर्माना बढ़ सकता है और कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो सकती है। इसलिए अगर आपका चालान अभी भी लंबित है, तो यह मौका मत गंवाइए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!