दिल्ली वालों के लिए 15 अगस्त का परफेक्ट ट्रैवल प्लान, 5 डेस्टिनेशन जो कर देंगे तरोताजा

Road Trips from Delhi: 15 अगस्त की लंबी छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। दिल्ली के पास मौजूद हैं ये 5 शानदार वीकेंड गेटअवे आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Aug 6 2026, 08:50 IST
​दिल्ली के पास कहां जाएं घूमने​Image Credit : Canva01 / 06

​दिल्ली के पास कहां जाएं घूमने​

अगर आप 15 अगस्त के लॉन्ग वीकेंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली के आसपास कई ऐसी शानदार जगहें हैं जहां आप सिर्फ कुछ घंटों में पहुंच सकते हैं।

​नीमराना, राजस्थान​Image Credit : Canva02 / 06

​नीमराना, राजस्थान​

शाही अंदाज का अनुभव लेना चाहते हैं, तो नीमराना बेहतरीन विकल्प है। दिल्ली से इसकी दूरी भी ज्यादा नहीं है, इसलिए वीकेंड ट्रिप के लिए यह परफेक्ट जगह है।

​देहरादून, उत्तराखंड​Image Credit : Canva03 / 06

​देहरादून, उत्तराखंड​

अगर आप पहाड़ों की ठंडी हवा का आनंद लेना चाहते हैं, तो देहरादून अच्छा विकल्प है। मानसून में देहरादून की हरियाली इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है।

​आगरा, उत्तर प्रदेश​Image Credit : Canva04 / 06

​आगरा, उत्तर प्रदेश​

आगरा घूमना आपकी वीकेंड ट्रिप को और खास बना सकता है। दिल्ली से एक्सप्रेसवे के जरिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

​तारुधान वैली, हरियाणा​Image Credit : Canva05 / 06

​तारुधान वैली, हरियाणा​

अगर आपका मन शहर की भीड़भाड़ से दूर कुछ दिन सुकून से बिताने का है, तो तारुधान वैली आपके लिए बढ़िया जगह है। दिल्ली से कम दूरी होने के कारण यहां पहुंचना भी आसान है।

​वृंदावन, उत्तर प्रदेश​Image Credit : Canva06 / 06

​वृंदावन, उत्तर प्रदेश​

अगर इस वीकेंड आध्यात्मिक माहौल में कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो वृंदावन जरूर जाएं। मानसून के दौरान यहां की हरियाली और शांत वातावरण बेहद खूबसूरत लगता है।

End of Photo Gallery