कार लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है ये विला, मेहमानों से हमेशा भरा रहेगा

सुपरकार लवर्स दुनिया भर में किसी भी लेवल पर जाते हैं और अपना शौक पूरा करते हैं। लेकिन गाड़ियों के कुछ शौकीन लोग इस लेवल पर काम कर जाते हैं कि पूरी दुनिया इनकी इमेजिनेशन पर तालियां बजाती है। यहां एक कलाकारी देखने को मिली है, ये असल में सुपरकार पर बना विला है।

Authored by: अंशुमन साकल्लेUpdated Aug 9 2024, 17:47 IST
बेहद खूबसूरत विला  Image Credit : Sunt_Mrr01 / 05

बेहद खूबसूरत विला

सुपरकार पर बना ये विला कार लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है और इसे देखने वाले देखते रह जाते हैं। इसे बाकायदा पूरा फिनिश देकर तैयार किया गया है और इसी के चलते ये विला दिखने में इतना खूबसूरत है कि देखने वाले देखते रह जाते हैं।

2 फ्लोर का विला Image Credit : Sunt_Mrr02 / 05

2 फ्लोर का विला

सुपरकार की स्टाइल और डिजाइन पर तैयार इस विला की पूरी छत स्पोर्ट्स कार के आकार की है। ये दो फ्लोर का विला है जो शानदर लाइटिंग से लोडेड है और शाम के समय इसे देखने पर आपको असल में इसकी खूबसूरती साफ-साफ नजर आती है।

अलीशान अंदाज Image Credit : Sunt_Mrr03 / 05

अलीशान अंदाज

ये विला कहां बनाया गया है और किसने इसे तैयार करवाया है इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है। इसके अलावा ये संभावना भी है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा इसे तैयार किया गया है, क्योंकि आज की तारीख में एआई के जरिए जो किया जाए वो कम है।

सुपरकार सोफा Image Credit : Sunt_Mrr04 / 05

सुपरकार सोफा

इस विला के अंदर सोफा भी सुपरकार के आकार का है जो दिखने में आलीशान नजर आ रहा है। कुल मिलाकर अगर आप कार लवर हैं तो इस घर के अंदर घुसकर कुछ समय बिताना गजब का अनुभव हो सकता है। ये असल में पैसा खर्च कर बनाया गया है।

शानदार इंटीरियर Image Credit : Sunt_Mrr05 / 05

शानदार इंटीरियर

इस विला के इंटीरियर पर भी खूब पैसा खर्च किया गया है जिसमें आराम की वो सारी चीजें हैं जो आलीशान घरों में होती हैं। इसके अंदर आपको जकूजी, बेहद आरामदायक बेड और सोफा, जोरदार लाइटिंग और बहुत कूछ मिलता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!