पाकिस्तान के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजे गजाने वाले अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर भाला फेंका है। ये उनके करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा जिसके बाद टोयोटा पाकिस्तान ने उन्हें नई कोरोला क्रॉस हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एसयूवी तोहफे में दी है।
अरशद नदीम एक गरीब परिवार से आते हैं और एक समय उनके पास अच्छी क्वालिटी का भाला खरीदने के भी पैसे नहीं थे। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। टोयोटा पहले से उनकी स्पॉन्सर रही है और जोरदार गिफ्ट भी दिया है।
टोयोटा ने अरशद नदीम को कोरोला क्रॉस हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एसयूवी गिफ्ट की है जिसकी पाकिस्तान में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है। हालांकि वहां के मार्केट में कारों की कीमत भारतीय मार्केट के मुकाबले बहुत ज्यादा होती है। ये एक किफायती प्रीमियम एसयूवी है।
जानकारी के मुताबिक अरशद अपनी प्रैक्टिस पर आने-जाने के लिए पहले डबल-डेकर बस का इस्तेमाल किया करते थे। अब टोयोटा ने इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सीधे लग्जरी कार का मालिक बना दिया है, अरशद के ठाठ अब पाकिस्तान की जनता देखने वाली है।
अरशद को जो हाइब्रिड एसयूवी तोहफे में दी गई है वो ना सिर्फ आरामदायक है, बल्कि इसका केबिन हाइटेक फीचर्स से लोडेड है। कंपनी ने इसके केबिन में बहुत कम्फर्टेबल सीट्स दी हैं जिसमें लंबी यात्रा करने के बाद भी थकान नहीं होती। इसका माइलेज भी तगड़ा है।