मोहम्मद सिराज ने नई लैंड रोवर एसयूवी की डिलीवरी लेते हुए फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि अपने सपनों को सीमित ना रखें, क्योंकि यही हैं जो आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।
सिराज के कार कलेक्शन में शामिल हुई नई लैंड रोवर रेंज रोवर एसयूवी के ठाठ की अलग हैं। इन्होंने संभवत: लग्जरी एसयूवी का टॉप मॉडल खरीदा है जो बेहद आरामदायक केबिन के साथ आता है।
इंडियन क्रिकेट टीम के पेसर मोहम्मद सिराज ने हाल में नई लैंड रोवर एसयूवी खरीदी है जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी है। सिराज ने अपने परिवार के साथ हैदराबाद की लैंड रोवर डीलरशिप से 3 करोड़ रुपये शुरुआती कीमत वाली एसयूवी की डिलीवरी ली। इसकी कीमत 5 करोड़ रुपये तक जाती है।
इसके अलावा भी सिराज के पास कई लग्जरी कारें हैं जिसमें से एक बीएमडब्ल्यू की 5 सीरीज सेडान है। इस आलीशान कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत करीब 73 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 86 लाख रुपये से भी ज्यादा तक जाती है।
मोहम्मद सिराज के कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज की जीएलएस 400 एसयूवी भी आती है जो बहुत आरामदायक सवारी है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.21 करोड़ रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 1.37 करोड़ रुपये तक जाती है।