​GST Rate Cut: 22 सितंबर से और सस्ती होंगी Royal Enfield की बाइक, यहां देखें सभी मॉडल की कीमत​

​Royal Enfield Bike Price Cut After GST Reform 2025: यदि आप भी रॉयल इनफिल्ड की बाइक खरीदने की प्लानिंग लंबे समय से कर रहे हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है, क्योंकि Eicher ग्रुप की कंपनी Royal Enfield ने घोषणा की है कि 22 सितंबर से उसकी 350cc लाइनअप की बाइक्स सस्ती हो जाएंगी। यह फैसला हाल ही में हुए GST टैक्स स्लैब में बदलाव के चलते लिया गया है। ​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Sep 18 2025, 07:59 IST
​350cc तक 18% जीएसटी​Image Credit : Royal Enfield01 / 07

​350cc तक 18% जीएसटी​

​अब 350cc तक की बाइक्स पर 18% टैक्स लगेगा, जबकि 350cc से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स पर 40% टैक्स लगाया जाएगा। कंपनी ने बताया कि उसकी 350cc बाइक पोर्टफोलियो में 19,665 रुपये तक की कीमतों में कटौती की जाएगी। वहीं, Royal Enfield ने अपनी 650cc लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी करने का भी ऐलान किया है। आइए जानते हैं सभी मॉडल की नई कीमत​

​Royal Enfield Hunter 350​Image Credit : Royal Enfield02 / 07

​Royal Enfield Hunter 350​

​349cc इंजन, 20.2 bhp पावर और 27Nm टॉर्क के साथ यह कंपनी की एंट्री लेवल बाइक है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसके तीन वेरियंट हैं और तीनों पर छूट मिलेगी। पहला वेरियंट Factory है जिस पर 12,260 रुपये की, दूसरे वेरियंट Dapper and Rio पर 14,458 रुपये की और Rebel/Tokyo/London वेरियंट पर 14,867 रुपये की छूट मिलेगी।​

​Royal Enfield Bullet 350​Image Credit : Royal Enfield03 / 07

​Royal Enfield Bullet 350​

​क्लासिक लुक वाली यह बाइक 349cc इंजन से लैस है और 20.2 bhp पावर जनरेट करती है। इसके Battalion पर 14,464 रुपये, Military पर 14,521 रुपये, Standard पर 16,520 रुपये और Black Gold पर 18,057 रुपये की छूट मिलेगी।​

​Royal Enfield Classic 350​Image Credit : Royal Enfield04 / 07

​Royal Enfield Classic 350​

​सबसे लोकप्रिय मॉडल में से एक Classic 350 भी 349cc इंजन और 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसकी कीमत में भी कमी हुई है। Redditch SC पर 16,135 रुपये, Halcyon SC पर 16,373 रुपये, Madras Red and Jodhpur Blueपर 16,672 रुपये, Medallion Bronze पर 17,049 रुपये, Commando Sand पर 18,052 रुपये, Gun Grey and Stealth Black पर 18,804 रुपये और Emerald Green वेरियंट पर 19,222 रुपये की छूट मिलेगी।​

​Royal Enfield Meteor 350​Image Credit : Royal Enfield05 / 07

​Royal Enfield Meteor 350​

​मेटिओर की बात करें तो यह भी काफी लोकप्रिय बाइक है। यह मिड-साइज क्रूजर भी 349cc इंजन के साथ आती है और 20.2 bhp पावर देती है। इसके Fireball वेरियंट पर 17,037 रुपये, Stellar पर 17,865 रुपये, Aurora पर 18,196 रुपये और Supernova पर 19,024 रुपये की कटौती हुई है।​

​Royal Enfield Goan Classic 350​Image Credit : Royal Enfield06 / 07

​Royal Enfield Goan Classic 350​

​Royal Enfield ने अपनी लोकप्रिय 350cc लाइनअप में शामिल Goan Classic 350 की कीमतों में भी कटौती की है। यह क्लासिक 350 से प्रेरित बॉबर स्टाइल बाइक है। इसमें J-सीरीज का 349cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 20 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।​

​अलग-अलग मॉडल पर 19,665 रुपये तक की छूट​Image Credit : Royal Enfield07 / 07

​अलग-अलग मॉडल पर 19,665 रुपये तक की छूट​

​Royal Enfield Goan Classic 350 के Purple Haze वेरियंट पर 19,417 रुपये, Shack Black पर 19,417 रुपये, Rave Red पर 19,665 रुपये और Trip Teal वेरियंट पर 19,665 रुपये की छूट मिलेगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!