भारतीय सड़कों के लिए डिजाइन की गई यह कम्यूटर ई-बाइक स्टाइल, परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स का बेहतरीन मेल है। 3.4 kWh वेरिएंट की कीमत ₹1.29 लाख और 4.4 kWh वेरिएंट की ₹1.39 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह 95 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और 0–40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ती है। IDC रेंज 175 किमी तक है। फीचर्स में 5-इंच TFT डिस्प्ले, नेविगेशन, रिवर्स मोड, जीपीएस सिक्योरिटी, रिमोट डायग्नोस्टिक्स और फास्ट चार्जिंग (0–80% मात्र 1.5 घंटे में) शामिल हैं। बाइक पर 8 साल/80,000 किमी की बैटरी वारंटी मिलती है। दिवाली ऑफर: ओबेन मेगा दिवाली उत्सव के तहत ₹35,000 तक के फायदे ₹20,000 की डिस्काउंट, ₹10,000 तक कैशबैक, एक गोल्ड कॉइन और iPhone जीतने का मौका।
रिवोल्ट RV400 भारत की सबसे लोकप्रिय ई-बाइक्स में से एक है। ₹1.24 लाख से ₹1.40 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत में यह तीन राइडिंग मोड इको (150 किमी रेंज), नॉर्मल (100 किमी रेंज) और स्पोर्ट (80 किमी रेंज) देती है। 3.24 kWh बैटरी 0–80% चार्ज होने में 3.5 घंटे लेती है। इसमें एलईडी लाइटिंग, अपसाइड-डाउन फोर्क्स, एडजस्टेबल मोनोशॉक और 200 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। बाइक और बैटरी दोनों पर 5 साल/75,000 किमी की वारंटी है।
ओला की यह नई रोडस्टर X बाइक 11 kW मोटर और चार बैटरी वेरिएंट्स में आती है। X+ वेरिएंट की टॉप स्पीड 125 किमी/घंटा और रेंज 501 किमी तक है। चार्जिंग टाइम 5.9 से 8 घंटे तक है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, मल्टीपल राइड मोड्स, MoveOS स्मार्ट कनेक्टिविटी, OTA अपडेट्स, जियोफेंसिंग और 7-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
भारत की पहली गियर्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, मैटर एरा ₹1.73 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें 10 kW मोटर और 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह 0–60 किमी/घंटा की रफ्तार 6 सेकंड से कम समय में पकड़ लेती है और 5 kWh बैटरी पर 125 किमी तक चलती है। फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन, ब्लूटूथ, मीडिया कंट्रोल्स, स्मार्ट पार्क असिस्ट, कीलेस एंट्री और राइडिंग स्टैट्स शामिल हैं।
₹99,999 (दिल्ली सब्सिडी सहित) से लेकर ₹1.15 लाख तक की कीमत में यह बाइक बजट-फ्रेंडली ईवी कम्यूटर सेगमेंट में मजबूत दावेदार है। 3.0 kWh बैटरी और 3 kW मोटर के साथ यह 130 किमी तक की रेंज और 75 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है। चार्जिंग समय 20–80% के लिए 3 घंटे और फुल चार्ज के लिए लगभग 6 घंटे है। इसमें तीन मोड्स ड्राइव, क्रॉसओवर और थ्रिल दिए गए हैं। साथ ही एलईडी लाइटिंग, डिजिटल क्लस्टर, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और टेलिस्कोपिक फोर्क्स जैसी सुविधाएं हैं।